जय माता दी' बोलते हुए सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दें और नौ दिनों तक पर्व को उत्साह के साथ मनाएं। यहां नवरात्रि के पावन नौ दिनों के भक्तिमय संदेश दिए जा रहे हैं, जिन्हें हर दिन भेजकर नवरात्रि की शुभकामनाएं दी जा सकती हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Happy Chaitra Navratri 2025 Wishes: जय माता दी...के नारे और जयकारे के साथ चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, चैत्र नवरात्रि का पर्व चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होता है, जो नवमी तिथि तक मनाया जाता है। इस बार नवरात्रि 30 मार्च 2025 से मनाई जा रही है। इस दौरान जगत जननी मां दुर्गा और उनके नौ रूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान उपवास किया जाता है।
पहले दिन घट स्थापना के साथ ही नवदुर्गा का आह्वान किया जाता है। माता के चमत्कारी मंत्र, श्लोक और भजन गाए जाते हैं। साथ ही अपने प्रियजनों को नवरात्रि की मंगलकामनाएं दी जाती हैं। 'जय माता दी' बोलते हुए सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दें और नौ दिनों तक पर्व को उत्साह के साथ मनाएं। यहां नवरात्रि के पावन नौ दिनों के भक्तिमय संदेश दिए जा रहे हैं, जिन्हें हर दिन भेजकर नवरात्रि की शुभकामनाएं दी जा सकती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
चैत्र नवरात्रि के भक्तिमय शुभकामना संदेश
- फोटो : Amar Ujala
मां तेरे चरणों में भेंट हम चढ़ाते हैं,
कभी नारियल तो कभी हम फूल चढ़ाते हैं
और झोलियां भर-भर के तेरे दर से आते हैं।
शुभ नवरात्रि
विज्ञापन
3 of 10
चैत्र नवरात्रि के भक्तिमय शुभकामना संदेश
- फोटो : Amar Ujala
सजा लो दरबार, मां अंबे आने वाली हैं
हो जाओ तैयार, मां अंबे आने वाली हैं
तन,मन और जीवन हो जाएगा पावन,
मां के कदमों की आहट से गूँज उठेगा आंगन।
शुभ नवरात्रि
4 of 10
चैत्र नवरात्रि के भक्तिमय शुभकामना संदेश
- फोटो : Amar Ujala
नव दीप जलें, नव फूल खिलें
रोज मां का आशीर्वाद मिले।
इस नवरात्रि आपको वो सब मिले,
जो आपका दिल चाहता है।
शुभ नवरात्रि
विज्ञापन
5 of 10
चैत्र नवरात्रि के भक्तिमय शुभकामना संदेश
- फोटो : Amar Ujala
सारा जहां है जिसकी शरण में,
नमन है उस मां के चरण में।
हम हैं उस मां के चरणों की धूल
आओ चढ़ाएं मां को श्रद्धा के फूल।
शुभ नवरात्रि
विज्ञापन
6 of 10
चैत्र नवरात्रि के भक्तिमय शुभकामना संदेश
- फोटो : Amar Ujala
नव कल्पना नव ज्योत्सना
नव शक्ति नव अराधना
नवरात्रि के पावन पर्व पर पूरी
हो हर मनोकामना।