Buddha Purnima Ki Hardik Shubhkamnaye: बुद्ध पूर्णिमा 1 मई 2026 को मनाई जा रही है। इसे वैशाख पूर्णिमा भी कहा जाता है। यह दिन भगवान गौतम बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति (बोधि) और महापरिनिर्वाण, तीनों का प्रतीक है। बुद्ध पूर्णिमा का दिन बौद्ध धर्म के अनुयायियों के साथ ही पूरी मानवता के लिए शांति, करुणा और सत्य का संदेश लेकर आता है।
2026 में बुद्ध पूर्णिमा का पर्व विशेष महत्व रखता है क्योंकि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बुद्ध के विचार पहले से कहीं ज्यादा प्रासंगिक हो गए हैं। इस पावन अवसर पर लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं भेजते हैं, दान-पुण्य करते हैं और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लेते हैं।
सोशल मीडिया के दौर में सुंदर और दिल छू लेने वाले संदेश, स्टेटस और कोट्स साझा करना एक ट्रेंड बन चुका है। अगर आप भी अपने दोस्तों, परिवार और प्रियजनों को खास अंदाज में बुद्ध पूर्णिमा की बधाई देना चाहते हैं, तो यहां आपको बेहतरीन शुभकामनाएं, संदेश और वाॅलपेपर मिल जाएंगे, जिन्हें आप सोशल मीडिया के जरिए भेज सकते हैं, स्टेट्स और रील के जरिए वायरल कर सकते हैं।