फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Brothers Day Wishes: भाई को महसूस कराएं खास, इस खूबसूरत संदेशों को भेजकर दें ब्रदर्स डे की शुभकामनाएं

Wed, 24 May 2023 09:29 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हैप्पी बदर्स डे - फोटो : amar ujala
Happy Brothers Day 2023 Wishes: भाई की फिक्र और जिम्मेदारियों में ही उनका प्यार छुपा होता है। भाई से रिश्ता सिर्फ खून का नहीं होता, बल्कि वक्त के साथ दोस्ती का बन जाता है। हर वक्त लड़ने झगड़ने वाला भाई जरूरत पड़ने पर दुनिया जहान से आपकी सुरक्षा करता है। लड़का हो या लड़की लोग अपने भाई के सपोर्ट के कारण खुद में अधिक आत्मविश्वास महसूस करते हैं और समाज में निडरता से रह पाते हैं। वहीं भाई छोटा हो या बड़ा वह हमेशा अपनी बहन को लेकर प्रोटेक्टिव रहता है। भाई के साथ इस गहरे रिश्ता और इसी लगाव को भारत में हिंदू परंपरा के मुताबिक रक्षाबंधन और भाई दूज के मौके पर सेलिब्रेट किया जाता है। लेकिन भाई के साथ ये अटूट रिश्ता केवल भारत में ही नहीं दुनियाभर में भी उतना ही शक्तिशाली होता है। इस कारण हर साल दुनियाभर में लोग धूमधाम से ब्रदर्स डे सेलिब्रेट करते हैं। 24 मई को ब्रदर्स डे मनाया जा रहा है। ऐसे में आप भी अपने भाई संग ब्रदर्स डे मनाएं और उन्हें प्रेमपूर्ण शुभकामना संदेश भेजकर खास महसूस कराएं। ये रहे ब्रदर्स डे के प्यार भरे संदेश।
विज्ञापन

2 of 5
ब्रदर्स डे - फोटो : iStock
माना तुमसे लड़ती हूं, झगड़ती हूं मैं
पर हक से तुमसे सब कह सकती हूं मैं
भाई का प्यार दुनिया का सबसे अनमोल रिश्ता है
तुम्हारे होने से दुनिया की सबसे लकी बहन हूं मैं।

भाई दिवस की शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 5
हैप्पी बदर्स डे - फोटो : istock
खुशनसीब है वो बहन,
जिसके पास भाई होता है
चाहे कितने भी मुश्किल हों हालात
भाई हमेशा साथ होता है।

भाई दिवस की शुभकामनाएं

4 of 5
हैप्पी बदर्स डे - फोटो : istock
तुम्हारे साथ मेरा बचपन यादगार रहा
तुम्हारे साथ मेरा हर दिन मजेदार रहा
जिंदगी भर इसी तरह बनकर रहना
मेरे पार्टनर इन क्राइम
मुबारक हो तुमको ब्रदर्स डे मेरे भाई।

भाई दिवस की शुभकामनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हैप्पी बदर्स डे - फोटो : istock
साथ-साथ खेले, साथ पले-बढ़े
मेरे भाई का प्यार कभी न कम पड़े।

भाई दिवस की शुभकामनाएं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें