फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brother’s Day Wishes: 'भाई ताकत है तू मेरी....', ऐसे ही प्यार भरे मैसेज से अपने भाई को करें Wish

Sun, 24 May 2026 10:26 AM IST
Shruti Gaur लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Happy Brother's Day Quotes: आज ब्रदर्स डे है, ऐसे में आप अपने भाई को कुछ खास संदेश भेजकर उसे उसके खास होने का एहसास करा सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
हैप्पी ब्रदर्स डे 2026 - फोटो : AI
Happy Brother's Day Quotes: भारत में भाई-बहन के रिश्ते को बेहद खास माना जाता है। रक्षाबंधन और भाई दूज जैसे त्योहार इस रिश्ते की मिठास को और मजबूत बनाते हैं। वहीं, हर साल 24 मई को मनाया जाने वाला नेशनल ब्रदर्स डे भी भाइयों के इसी खास रिश्ते को सेलिब्रेट करने का दिन है। 

यह दिन सिर्फ सगे भाइयों के लिए ही नहीं, बल्कि उन कजिन्स और दोस्तों के लिए भी खास होता है, जो हर मुश्किल में भाई बनकर साथ खड़े रहते हैं। भाई के साथ बचपन की शरारतें, लड़ाई-झगड़े, मस्ती और हर पल जिंदगी की खूबसूरत यादें बन जाते हैं। 

नेशनल ब्रदर्स डे का मकसद भाइयों के प्रति प्यार, सम्मान और अपनापन जाहिर करना है। लोग इस दिन सोशल मीडिया पर फोटो, मैसेज और वीडियो शेयर कर अपने भाइयों को खास महसूस कराते हैं। अगर आपके जीवन में भी कोई ऐसा शख्स है जो भाई जैसा है, तो यह दिन उसे शुक्रिया कहने का बेहतरीन मौका है। यहां कुछ संदेश दिए जा रहे हैं, जिन्हें आप अपने भाईयों को भेज सकते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 7
हैप्पी ब्रदर्स डे 2026 - फोटो : AI
तू सिर्फ मेरा भाई नहीं, मेरी ताकत और सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम है।
हैप्पी ब्रदर्स डे
 
विज्ञापन

3 of 7
हैप्पी ब्रदर्स डे 2026 - फोटो : AI
जब भी जिंदगी में परेशानी आई, तू हमेशा ढाल बनकर खड़ा रहा। 
शुक्रिया भाई....हैप्पी ब्रदर्स डे

4 of 7
हैप्पी ब्रदर्स डे 2026 - फोटो : AI
दुनिया का सबसे अच्छा दोस्त अगर कोई है, तो वो मेरा भाई है। 
हैप्पी ब्रदर्स डे
विज्ञापन

5 of 7
हैप्पी ब्रदर्स डे 2026 - फोटो : AI
तेरे साथ हर याद खास है, चाहे वो लड़ाई हो या मस्ती।
जब भी गिरा, तूने हमेशा मुझे संभाला।
थैंक यू भाई....हैप्पी ब्रदर्स डे
विज्ञापन

6 of 7
हैप्पी ब्रदर्स डे 2026 - फोटो : AI
साथ-साथ खेले हैं साथ-साथ पढ़े,
बड़े भाई के प्यार में ये जीवन कम पड़े।
हैप्पी ब्रदर्स डे 2026
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हैप्पी ब्रदर्स डे 2026 - फोटो : AI
भाई, तेरे जैसा कोई नहीं हो सकता,
तू मेरी लाइफ का बेस्ट हिस्सा है।
हैप्पी ब्रदर्स डे 2026
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें