फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीता के लिए करोड़ों की कार छोड़ बस में सफर करते थे मुकेश अंबानी, ट्रैफिक रोक पूछा था- 'शादी करोगी'

Fri, 19 Apr 2019 08:46 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी को भला कौन नहीं जानता होगा। मुकेश अंबानी के बारे में आप उनके घर, परिवार से लेकर बहुत कुछ जानते होंगे, लेकिन क्या आपको मालूम है कि नीता संग उन्होंने लव मैरिज की है। इतना ही नहीं दोनों की लवस्टोरी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। शादी के लिए नीता से हां करवाने के लिए उन्होंने चलती गाड़ी रोककर जाम तक लगा दिया था। 
विज्ञापन

2 of 7
Mukesh Ambani marriage - फोटो : Social Media
मुकेश अंबानी और नीता के प्यार की शुरुआत बेहद फिल्मी अंदाज में हुई थी। दरअसल, नीता के पिता बिड़ला ग्रुप में काम करते थे। एक दिन बिड़ला परिवार के निजी आवास बिरला मातोश्री में एक कार्यक्रम रखा गया, जहां नीता ने भरतनाट्यम किया था। इस प्रोग्राम में मुकेश के पिता धीरूभाई अंबानी ने नीता को पहली बार देखा और वह उनसे काफी प्रभावित हुए। उन्होंने तभी नीता को मन ही मन अपने घर की बहू बनाने का फैसला कर लिया था।
विज्ञापन

3 of 7
कार्यक्रम के समाप्त होने पर धीरूभाई अंबानी ने शो के आयोजकों से नीता का नंबर लिया। इसके बाद वह घर गए और सबसे पहले उन्होंने नीता को फोन लगाया और कहा कि मैं धीरूभाई अंबानी बोल रहा हूं। यह सुनते ही नीता अंबानी को लगा कि कोई उनसे मजाक कर रहा है और उन्होंने गुस्से से फोन काट दिया। धीरूभाई ने नीता को एक बार फिर फोन लगाया जिसके बाद नीता ने मजाक भरे अंदाज में कहा कि मैं एलिजाबेथ टेलर हूं और फोन काट दिया। 

 

4 of 7
तीसरी बार नीता के पिता ने उनका फोन उठाया। नीता के पिता ने धीरूभाई अंबानी की आवाज पहचानकर नीता को उनसे बात करने के लिए कहा। धीरूभाई ने नीता को अपने दफ्तर बुलाया। जब नीता उनसे मिलने पहुंची तो वहां उन्होंने नीता की पढ़ाई, रुचि के बारे में पूछा। उन्होंने नीता को घर आने का न्योता भी दिया। मुकेश और नीता के परिवार ने जब दोनों को एक दूसरे के लिए पसंद कर लिया तो दोनों के बीच मुलाकातों का दौर शुरू हुआ। मुकेश भले ही पूरा समय बिजनेस में व्यस्त रहते हों, लेकिन नीता से मिलने के लिए वह वक्त निकाल ही लेते थे।
विज्ञापन

5 of 7
नीता अंबानी - फोटो : self
नीता और मुकेश अक्सर एक दूसरे से मिला करते थे। नीता को घुमाने के लिए मुकेश अपनी मर्सिडीज कार लेकर जाया करते थे। एक दिन नीता ने मुकेश अंबानी को बेस्ट बस की सबसे आगे वाली बस में सफर करने के लिए कहा। नीता के प्यार के लिए मुकेश ने अक्सर उनके साथ मुंबई की बस में भी सफर किया। 
विज्ञापन

6 of 7
Mukesh Nita Ambani - फोटो : PTI
एक बार नीता और मुकेश शाम के वक्त कार से मुंबई के पेडर रोड से निकल रहे थे। नीता कार में बैठी तो थी, लेकिन उनका ध्यान कहीं और था। वह अपनी पढ़ाई और शादी को लेकर असमंजस में थीं, तभी अचानक मुकेश अंबानी ने कार रोकी और नीता से कहा कि "क्या तुम मुझसे शादी करोगी?"
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
nita ambani
मुकेश ने नीता से कहा जब तक तुम मेरे इस सवाल का जवाब नहीं दोगी, तब तक मैं गाड़ी नहीं चलाऊंगा। सोचिए कैसा माहौल होगा मुकेश जवाब का इंतजार कर रहे हैं, नीता के चेहरे पर हल्की खुशी और पीछे रेड लाइट पर खड़ी गाड़ियों का शोर... उस समय नीता ने अपना जवाब हां में दिया और कहा यस...आई विल...आई विल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें