फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई दूज की शुभकामनाएं: "तेरी खुशियों के लिए हर दुआ कबूल हो" दूज पर भाई-बहन को भेजें ये खूबसूरत संदेश

Wed, 11 Nov 2026 07:04 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bhai Dooj Wishes 2026: आज भाई दूज मनाई जा रही है। इस मौके पर भाई बहन एक दूसरे को स्नेहिल संदेश भेज कर शुभकामनाएं दे सकते हैं। यहां से आकर्षक वॉलपेपर डाउनलोड करें।
विज्ञापन
1 of 6
भाई दूज की शुभकामनाएं - फोटो : AI
Happy Bhai dooj 2026: भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और अपनत्व का प्रतीक है। यह दिन सिर्फ माथे पर तिलक लगाने और मिठाई खिलाने की परंपरा तक सीमित नहीं है, बल्कि उन अनगिनत यादों को फिर से जीने का अवसर है, जो भाई-बहन के रिश्ते को खास बनाती हैं।

बचपन की छोटी-छोटी नोकझोंक, एक-दूसरे की चीजें छीनना, रूठना-मनाना और मुश्किल समय में बिना कुछ कहे साथ खड़े रहना, यही इस रिश्ते की खूबसूरती है। कई बार भाई-बहन एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार नहीं कर पाते, लेकिन उनके दिल में एक-दूसरे के लिए खास जगह हमेशा बनी रहती है।

ऐसे में भाई दूज का मौका अपने जज्बातों को शब्दों में बयां करने का सबसे अच्छा अवसर है। अगर आप भी इस खास दिन पर अपने भाई या बहन को शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो यहां पढ़ें दिल छू लेने वाली भाई दूज की शायरी, खूबसूरत कविताएं और प्यार भरे संदेश, जिन्हें आप व्हाट्सएप, फेसबुक और सोशल मीडिया के जरिए अपनों के साथ साझा कर सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
भाई दूज की शुभकामनाएं - फोटो : AI
--------------------

न त्योहारों की दूरी मिटा सकती है,
न वक्त की मजबूरी भुला सकती है।
भाई-बहन का रिश्ता ही कुछ ऐसा है,
एक आवाज पर पूरी दुनिया छोड़कर आ सकती है।

भाई दूज की शुभकामनाएं

-----------------------
विज्ञापन

3 of 6
भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : AI
---------------
न कोई दौलत चाहिए, न कोई उपहार चाहिए,
बस भाई का साथ और उसका प्यार चाहिए।
हर जन्म में मिले ऐसा ही रिश्ता मुझे,
मुझे हर बार बस अपना भाई चाहिए।

भाई दूज की शुभकामनाएं!

-----------------------

4 of 6
भाई दूज की शुभकामनाएं - फोटो : AI
------------------

तिलक का रंग कभी फीका न पड़े,
प्यार का यह बंधन कभी कमजोर न पड़े।

भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं!

---------------
विज्ञापन

5 of 6
भाई दूज की शुभकामनाएं - फोटो : AI
------------------

तेरी हंसी से रोशन मेरा हर त्योहार रहे,
तेरे चेहरे पर हमेशा खुशियों की बहार रहे।
दूर रहूं या पास, फर्क नहीं पड़ता बहना,
तेरे सिर पर हमेशा मेरे प्यार का हाथ रहे।

भाई दूज की ढेर सारी शुभकामनाएं!

---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भाई दूज की शुभकामनाएं - फोटो : AI
-------------------
रिश्ते तो दुनिया में बहुत मिल जाते हैं,
लेकिन बहन जैसे अपने कहां मिल पाते हैं।
तेरी हर मुश्किल में साथ खड़ा रहूंगा,
तेरी मुस्कान के लिए हर दुआ करूंगा।

भाई दूज की शुभकामनाएं!

-------------

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें