फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं: अपनों को भेजें खूबसूरत संदेश, खास दिन पर लें श्रीहरि का नाम

Thu, 24 Sep 2026 06:35 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Happy Anant Chaturdashi 2026: हर साल अनंत चतुदर्शी भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। इस साल ये तिथि 25 सितंबर, शुक्रवार को पड़ रही है। अनंत चतुर्दशी के इस पावन मौके पर लोग अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों को शुभकामनाएं भेजकर उनके सुखी और मंगलमय जीवन की कामना करते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं - फोटो : Ai

Anant Chaturdashi 2026 Wishes: अनंत चतुर्दशी हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण पर्वों में से एक है। यह दिन भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की आराधना और सुख-समृद्धि की कामना के लिए विशेष माना जाता है। इस अवसर पर श्रद्धालु पूजा-अर्चना करते हैं और अनंत सूत्र धारण करने की परंपरा निभाते हैं। वहीं गणेश उत्सव से जुड़े परिवारों के लिए यह दिन गणपति बप्पा की विदाई का भी भावुक अवसर होता है।

हर साल अनंत चतुदर्शी भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। इस साल ये तिथि 25 सितंबर, शुक्रवार को पड़ रही है। अनंत चतुर्दशी के इस पावन मौके पर लोग अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों को शुभकामनाएं भेजकर उनके सुखी और मंगलमय जीवन की कामना करते हैं।

अगर आप भी व्हाट्सएप, फेसबुक या इंस्टाग्रामपर अपनों को अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं, तो यहां दिए गए काव्यात्मक और भावपूर्ण संदेश आपके काम आ सकते हैं। ईश्वर आपके जीवन में सुख, शांति, प्रेम और समृद्धि बनाए रखें। हर मुश्किल आसान हो और आपके परिवार पर भगवान अनंत की कृपा सदैव बनी रहे।
 

विज्ञापन

2 of 6
अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं - फोटो : Ai

------------------------------
ईश्वर आपके जीवन में
शांति, प्रेम, सुख और समृद्धि का
अनंत आशीर्वाद बनाए रखें।

अनंत चौदस की शुभकामनाएं!

--------------------------

विज्ञापन

3 of 6
अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं - फोटो : Ai
-----------------------------
 

भगवान विष्णु की कृपा बरसे,
सुख के दीप हर आंगन में चमके
हर सपना आपका पूरा हो,
हर दिन नई उम्मीद से भरपूर हो।

अनंत चतुर्दशी की ढेरों शुभकामनाएं।

------------------------

4 of 6
अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं - फोटो : Ai
------------------

अनंत का धागा, विश्वास का सहारा,
हर पल हो खुशियों से प्यारा।
दूर हों जीवन के सारे ग़म,
प्रेम से महके आपका हर एक कदम।

अनंत चौदस की शुभकामनाएं!

----------------------------
विज्ञापन

5 of 6
अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं - फोटो : Ai
-------------------

ॐ नमो नारायण।
श्रीमन नारायण नारायण
नारायण हरि हरि।

अनंत चौदस की शुभकामनाएं!

---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं - फोटो : Ai
--------------------

श्रीहरि विष्णु की कृपा बनी रहे आप पर हर दम,
हर कार्य में सफलता मिले, जीवन में न आए कोई गम।

अनंत चौदस की शुभकामनाएं!

-------------------------
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें