फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने चांदी से भी कीमती हो आपका जीवन, इस अक्षय तृतीया शेयर करें ये खास संदेश

Sun, 19 Apr 2026 08:08 AM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Akshaya Tritiya 2026: यहां अक्षय तृतीया  के लिए खास शुभकामना संदेश, शायरियां और वाॅलपेपर दिए गए हैं, जिन्हें आप व्हाट्सअप, इंस्टाग्राम या स्टेटस पर शेयर कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं - फोटो : AI
Akshaya Tritiya Ki Hardik Shubhkamnaye: अक्षय तृतीया 19 अप्रैल 2026 को मनाई जा रही है। हर साल वैशाख शुक्ल मास की तृतीया तिथि को मनाया जाने वाला ये पर्व खुशियों, समृद्धि और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। यह एक ऐसा शुभ दिन है जब लोग सोना खरीदते हैं, नए काम शुरू करते हैं और भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की पूजा करके जीवन में सुख-शांति की कामना करते हैं। मान्यता है कि इस दिन किया गया हर शुभ कार्य अक्षय यानी कभी खत्म न होने वाला फल देता है।

डिजिटल दौर में अब त्योहार मनाने का अंदाज भी बदल गया है। लोग व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक के जरिए अपने दोस्तों और परिवार को खूबसूरत शुभकामनाएं, प्यार भरे संदेश, कोट्स या आकर्षक वाॅलपेपर भेजकर बधाई देते हैं। ऐसे में अगर आपके पास यूनिक और दिल को छू लेने वाले संदेश और तस्वीरें हैं, तो आपकी शुभकामनाएं और भी खास बन सकती हैं।

यहां आपके लिए अक्षय तृतीया 2026 के खास शुभकामनाएं, संदेश, कोट्स, कविताएं और आकर्षक वाॅलपेपर दिए जा रहे हैं, जिन्हें आप आसानी से शेयर कर सकते हैं और इस पावन दिन को और भी यादगार बना सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं - फोटो : AI

-------------------

सोने-चांदी से भी कीमती हो आपका हर पल,
खुशियों से भरा रहे आपका हर एक कल।
अक्षय तृतीया लाए खुशियां अपार,
जीवन में हो सुख-समृद्धि की बहार। 


अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं

---------------------------------

विज्ञापन

3 of 7
अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं - फोटो : AI
-------------------------------

हर दिन आपका खास बने,
खुशियों का अहसास बने,
अक्षय तृतीया पर मिले इतना प्यार,
कि हर सपना साकार बने। 

अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं

-------------------------------

4 of 7
अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं - फोटो : AI

------------------------------------------

अक्षय तृतीया आई है, खुशियों की बहार लाई है,
धन-धान्य से भर जाए घर, यही शुभकामना लाई है। 


अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं

------------------------------------------

विज्ञापन

5 of 7
अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : AI

------------------------------------------

सोना खरीदे या न खरीदे कोई बात नहीं,
खुशियां खरीद लो, इससे बड़ी सौगात नहीं! 


अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं

------------------------------------------

विज्ञापन

6 of 7
अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं - फोटो : AI

---------------------------

अक्षय तृतीया का दिन सुहाना,
लाए खुशियों का खजाना।


अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं

------------------

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : AI
----------------------

हर मनोकामना हो पूरी,
घर में आए खुशियों की धूरी।
लक्ष्मी जी का हो वास,
खुशहाल रहे आपका हर एक सांस। 

अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं

---------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें