फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छे संबंधों को दिखाने के चक्कर में न मिलाएं ज्यादा देर तक हाथ, हो सकते हैं रिश्ते खराब

Sat, 19 Oct 2019 03:35 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : pixa
आपने राजनेताओं को काफी लम्बे समय तक हाथ मिलाते हुए देखा होगा पर एक शोध के मुताबिक 3 सेंकड से ज्यादा देर तक हाथ मिलाने से रिश्तों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। तीन सेकंड से अधिक समय तक चलने वाले हैंडशेक चिंता को बढ़ा देते हैं। एक शोध में पाया गया कि लंबे समय तक किसी का हाथ पकड़कर रखना रिश्तों को नुकसान पहुंचाता है। स्कॉटलैंड की डंडी विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं का मानना है कि लंबे समय तक किसी का हाथ पकड़ना कम व्यक्तियों को ही पसंद आता है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : pixa
लोगों को ज्यादा पसंद नहीं
इस प्रयोग में 36 लोगों ने अपने हाथों को लंबे समय तक मिलाया, लेकिन उन्हें इस हैंडशेक को लेकर कुछ नहीं बताया गया था। जिन लोगों को एक लंबा हैंडशेक मिला, वे कम खुश लग रहे थे, पिछली बातचीत की तुलना में बहुत कम हंसे, जबकि उनके हाथों को छूने या रगड़ने से चिंता के लक्षण दिखाई दे रहे थे। अध्ययन में पाया गया कि बहुत लंबे समय तक एक हैंडशेक सामाजिक कोड का उल्लंघन करता है, जो व्यक्तिगत जीवन में लोग कम पसंद करते हैं और व्यवसाय की बैठक में इसे कम करना पसंद करते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : pixa
विज्ञान के मुताबिक कैसे मिलाएं हाथ
मैनचेस्टर विश्वविद्यालय में मनोविज्ञान के पूर्व प्रमुख प्रोफेसर जेफ्री बिट्टी ने 2010 में परफेक्ट हैंडशेक के लिए समीकरण तैयार किया। जिसमें बताया गया कि दाहिने हाथ का इस्तेमाल करें पूरी पकड़ के साथ लेकिन बहुत मजबूती से नहीं। अपने और दूसरे व्यक्ति के बीच एक मध्य बिंदु की स्थिति में हाथ मिलाएं। लगभग तीन बार झटक कर हाथ मिलाएं और सामने वाले की आंखों से कांटेक्ट कर। दो से तीन सेकेंड से ज्यादा ना मिलाएं हाथ और इस दौरान मुस्कुराते रहें।
 

4 of 5
पड़ता है नकारात्मक असर
अध्ययन का नेतृत्व करने वाली डॉ एमीज नेगी ने कहा कि 'हैंडशेक एक विशेष रूप से महत्वपूर्ण ग्रीटिंग है और हमारे द्वारा बनाए गए रिश्तों के लिए लंबे समय तक चलने में कारगर साबित हो सकते हैं, लेकिन ये 3 सेकंड के अंदर हो तो अच्छा रहे। इस बात का सबूत दिया गया है कि कई व्यवहार, जैसे गले लगना, लगभग तीन सेकंड के अंदर आते हैं और इस अध्ययन ने पुष्टि की है कि इस समय सीमा में होने वाले हैंडशेक भी लोगों को अधिक स्वाभाविक लगते हैं। उन्होंने कहा कि अधिक देर तक हाथ मिलाना, मतलब गर्मजोशी का इजहार करना, लेकिन हमने पाया कि हैंडशेक समाप्त होने के बाद लोगों के व्यवहार में नकारात्मकता नजर आने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : pixa
कम किया हंसी मजाक
नेगी ने कहा कि राजनेता विशेष रूप से लंबे समय तक हैंडशेक करने के लिए उत्सुक रहते हैं, उन्हें गर्मजोशी दिखानी होती है। ऐसा करना कैमरों के लिए प्रभावशाली लग सकता है, लेकिन यह व्यवहार उनके कामकाजी और व्यक्तिगत संबंधों की गुणवत्ता को खतरे में डाल सकता है, जो लाखों लोगों के लिए परिणाम हो सकता है। टीम ने पाया कि प्रतिभागियों ने लंबे समय तक हाथ मिलाने के बाद कम हंसी-मजाक दिखाया और चिंता ज्यादा की। वहीं, तीन सेकंड से कम समय तक चलने वाले हैंडशेक के परिणाम में भी लोग कम मुस्कुराए, लेकिन ज्यादा देर तक हाथ मिलाने वाले लोगों से खुश दिखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें