फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Nanak Jayanti 2025 Wishes: 'सतगुरु सबके काज संवारे', गुरुपर्व पर भेजें ये दिल को छू लेने वाली शुभकामनाएं

Wed, 05 Nov 2025 07:00 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Guru Nanak Jayanti 2025 Wishes In Hindi: गुरु नानक जयंती 2025 पर भेजें प्यार और श्रद्धा से भरे संदेश, शायरियां और शुभकामनाएं। जानिए गुरुपर्व सोशल मीडिया पर कैसे मनाएं।
विज्ञापन
1 of 8
गुरुपर्व की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
Guru Nanak Jayanti 2025 Wishes In Hindi: गुरुपर्व, जिसे गुरु नानक जयंती या प्रकाश पर्व भी कहा जाता है। यह सिख धर्म के पहले गुरु गुरु नानक देव जी के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व कार्तिक पूर्णिमा के दिन, यानी दीवाली के लगभग 15 दिन बाद मनाया जाता है। वर्ष 2025 में यह पर्व 5 नवंबर को मनाया जाएगा।

गुरु नानक देव जी का जन्म 1469 ई. में तलवंडी जो अब पाकिस्तान के ननकाना साहिब में हुआ था। उन्होंने ऐसे समय में जन्म लिया जब समाज में अंधविश्वास, भेदभाव और जातिवाद का बोलबाला था। गुरु नानक देव ने अपने उपदेशों से लोगों को समानता, प्रेम और सत्य का मार्ग दिखाया। उनका संदेश था, “एक ओंकार सतनाम” यानी ईश्वर एक है और सबमें वही विद्यमान है।

गुरुपर्व के दिन श्रद्धालु गुरुद्वारों में कीर्तन, भजन और लंगर सेवा करते हैं। ‘नगर कीर्तन’ निकाला जाता है और गुरु नानक देव के उपदेशों को याद किया जाता है। यह दिन सिर्फ एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि मानवता, करुणा और एकता का उत्सव है जो हमें सिखाता है कि सच्ची भक्ति सेवा और सादगी में है।

इस गुरुपर्व पर अपने रिश्तेदारों, प्रियजनों और करीबियों को शुभकामना संदेश भेजकर गुरु नानक देव की जयंती मना सकते हैं।

विज्ञापन

2 of 8
गुरुपर्व की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
गुरु नानक देव की जयंती की लख-लख बधाइयां

गुरुपर्व की शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 8
गुरुपर्व की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
-----------

सतनाम श्री वाहे गुरु, 
सब पर सदा अपनी 
मेहन बनाएं रखना।


गुरुपर्व की शुभकामनाएं

--------------

4 of 8
गुरुपर्व की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
------------------

ज्यों कर सूरज निकल्या,
तारे छुपे हनेर प्लोवा,
मिटी ढूंढ जग चानन होवा,
काल तान गुरु नानक आइया।


गुरुपर्व की शुभकामनाएं

------------------
विज्ञापन

5 of 8
गुरुपर्व की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
-------------

नानक नीच कहे विचार, 
वारेया ना जावां एक वार,
जो तुध भावे साईं भली कार,
तू सदा सलामत निरंकार।


गुरुपर्व की शुभकामनाएं

-----------------
विज्ञापन

6 of 8
गुरुपर्व की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
----------

नानक नाम जहाज है
चढ़े सो उतरे पार
तू ही मेरा राखिया
तू ही सिरजनहार।


गुरुपर्व की शुभकामनाएं

-----------
विज्ञापन

7 of 8
गुरुपर्व की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
-----------

सतगुरु सबके काज सवारें,
हम सभी के आप रखवारे
सतनाम वाहे गुरु, वाहे गुरु जी दा खालसा, 
वाहे गुरु जी दी फतेह।


गुरुपर्व की शुभकामनाएं

----------------
विज्ञापन

8 of 8
गुरुपर्व की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
----------

इस जग की माया से छूट जाए मोह मेरा
वाहे गुरु कर दो ऐसी महर कि बस
जुबां पर नाम हो हमेशा तेरा।


गुरुपर्व की शुभकामनाएं

------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें