Relationship Tips: अक्सर लड़कों की शिकायत रहती है कि लड़कियों को समझ पाना मुश्किल है, खासकर तब, जब उनके दिल की बात जाननी होती है। लड़की आपको पसन्द करती है या नहीं, इस बात को समझकर आप उनसे अपने दिल की बात कह सकते हैं । जब लड़की प्यार में होती हैं, तो उनके हाव-भाव पूरी तरह से बदल जाते हैं। हालाँकि आमतौर पर इस बात पर किसी का ध्यान नहीं जाता। अगर आप भी लड़की का हाल ए दिल जानना चाहते हैं तो उनके कुछ इशारों से समझ सकते हैं कि वह प्यार में है या नहीं।