प्यार और रिलेशनशिप में कौन नहीं पड़ना चाहता। पार्टनर की जरूरत ही इसलिए होती है कि कोई जीवन के खास मौकों पर स्पेशल फील कराने वाला हो, उनके दुखों को कम करें। लेकिन हर कोई आपका परफेक्ट पार्टनर नहीं हो सकता। इस मामले में खासतौर पर महिलाओं को सावधानी बरतने की जरूरत है। कई बार महिलाएं उन पुरुषों को पाने का एफर्ट करती हैं जो उनके काबिल नहीं होते हैं। इससे वह अपना वक्त के साथ-साथ अपनी फीलिंग को भी खत्म कर देती हैं। आइए आपको बताते हैं कि रिलेशनशिप में आने से पहले इस तरह के पुरुषों पर कभी एफर्ट न करें, क्योंकि ऐसे पुरुष आपका समय तो बर्बाद करेंगे ही। साथ ही आपको तकलीफ भी पहुंचाएंगे। इस वजह से इन लोगों से आपको सीधे तौर पर दूर रहना चाहिए। आइए जानते हैं लड़कियों को किन तरह के लड़कों से दूर रहना चाहिए।