फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में अगर बचे हों कुछ दिन तो ये काम न करें लड़कियां

Fri, 22 Mar 2019 09:27 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : pixabay.com
अधिकांश लड़कियां जिनकी शादी होने में कुछ दिन रह जाता है तो अपने महत्वपूर्ण कामों की लिस्ट बनाती हैं। ताकि उनके खास दिन पर किसी तरह की कोई कमी न रह जाए। चाहे वो मेकअप हो या फिर आउटफिट। लेकिन लड़कियों को एक और लिस्ट बनानी चाहिए जिसमें वह यह नोट कर सकें की शादी के दिन से एक हफ्त पहले किन चीजों पर ध्यान देना है और क्या नहीं करना है। क्योंकि कुछ लापरवाही आपके जीवन के सबसे बड़े दिन को फीका कर सकता है। इसलिए आइए जानते हैं वो कौन सी चीजें है जिसे शादी से पहले नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
हेयर कलर
अगर आपकी शादी में अब कुछ ही दिन बचे हैं तो नए हेयर कलर ट्राई न करें। आप नहीं जानती की आपका नया हेयर कलर आपके स्किन टोन के हिसाब से कैसा लगेा। अगर आप अपने लुक को खतरे में डाले बिना अपने लुक को रिफ्रेश करना चाहते हैं, तो अपने स्टाइलिस्ट से अपने स्ट्रैस पर स्पष्ट ग्लॉस लगाने के लिए कहें। यह बहुत चमक और शीन जोड़ देगा। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : pexels.com
शराब
शराब में कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है। इसलिए अपनी शादी से कुछ दिन पहले इसका सेवन न करें। क्योंकि इसमें मौजूद सल्फर आपके पाचन क्रिया को कमजोर कर सकती है। इसके अलावा, यह आपकी रक्त वाहिकाओं को पतला करता है जिससे आपकी त्वचा पर लालिमा हो सकती है। क्या आप अपनी शादी की तस्वीरों में पके टमाटर की तरह दिखना चाहते हैं? अगर आपका जवाब न है तो शराब का बिल्कुल सेवन न करें। 

4 of 5
- फोटो : instagram
नए स्किनकेयर उत्पादों का प्रयोग
अपनी शादी के कुछ दिन पहले नए स्किनकेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से बचें। क्योंकि एक हफ्ते में कुछ बदलाव नहीं होने वाला है। यदि आप अपनी त्वचा देखभाल करना चाहती हैं तो कम से कम एक महीने पहले शुरू करें। एक नए उत्पाद का इस्तेमाल करने से एलर्जी, सूखापन या अन्य दुष्प्रभाव हो सकते हैं जो सही होने में समय लेते हैं। इसलिए शादी के कुछ दिन पहले नए प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अच्छी नींद लें
आप अपने कामों की जिम्मेदारी अपने करीबी दोस्त को दे दें और आप पर्याप्त नींद लें। पर्याप्त नींद लेने से भी आपके रंग में सुधार होता है, आपकी आंखों के काले घेरे दूर हो जाते हैं जो आपको एक खुशहाल और शांत दुल्हन बनाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें