फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 की उम्र के बाद लड़कियों को शुरू कर देने चाहिए ये काम

Tue, 22 Aug 2017 10:40 AM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
1 of 6
relationship
वो कहते हैं न कि हर इंसान की जिंदगी में एक ऐसा पड़ाव आता है जब आपको बचपना छोड़ कुछ जिम्मेदारियां निभानी होती हैं। यदि आप 25 साल की हैं या होने जा रही हैं, तो जरूरी है कुछ चीजों की तैयारी पहले ही कर लें।
पढ़ें- लड़कियों की बस इसी बात पर मर मिटते हैं लड़के, आप भी जान लें
विज्ञापन

2 of 6
हेल्थ
सेहत से न करें कोई समझौता
हर रोज एक्‍सरसाइज न सिर्फ शरीर को फिट रखता है बल्कि डेली एक्‍सरसाइज और योग से आपका दिमाग भी तेज होता है और आप अभी एक ऐसे उम्र के पड़ाव में हैं जहां  कई जिम्मेदारियां निभानी हैं। इसलिए सेहत से कभी कोई समझौता न करें।
विज्ञापन

3 of 6
relationship
रिश्तों की पहचान करना सीख जाएं
हो सकता है आप ऐसी रिलेशनशिप में हैं जिसमें आप खुश और महफूज महसूस करती हैं। पर खुद से सवाल करें क्या ये रिश्ता आप उम्र भर चला सकती है? यदि हां तो आप उस रिलेशनशिप में बने रहें, लेकिन अगर आपका मन इस बात की इजाजत न दे.. तो उस रिश्ते को छोड़ जिंदगी में आगे बढ़ें और आपके लिए क्या अच्छा है उस पर फोकस करें।

4 of 6
पैसे का हिसाब
उम्र के इस पड़ाव तक पहुंचने के बाद आपको पैसे के हिसाब की जानकारी होनी चाहिए। भूल जाइए अब तक आपने कितने पैसे बर्बाद कर दिए। 25 साल की उम्र के बाद आपको पता होना चाहिए कि आपको अपनी इंकम या पॉकेट मनी में से कितना खर्च करना चाहिये और कितनी बचत करनी चाहिये। यदि आपको इस बात का सही अंदाजा नहीं है, तो एक दिन आराम से बैठकर हिसाब लगाइए कि आखिर ऐसा क्‍यों है और इसे सुधारा कैसे जा सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
relationship
वो करें जो आपको पंसद हो
ये उम्र का ऐसा पड़ाव होता है जहां आपको कई समझौते करने पड़ते है। नई-नई नौकरी, नए दोस्त सब कुछ नया। इन सबके बीच आपको अपनी प्राथमिकताएं समझनी होंगी। आपको ये समझना होगा कि आप अपने सपनों से कई समझौता नहीं कर सकती। इसलिए जो काम करके आपको खुशी मिलती हो वो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रिलेशनशिप
प्‍यार को जगह दें
जब आप जवां होते हैं, तो आपको यह नहीं मालूम होता कि आखिर आपके प्‍यार का अंजाम क्‍या होगा। लेकिन, हां सोचते यही हैं कि 25-27 तक प्‍यार या शादी जरूर हो जाएगी। अगर आपको अभी तक अपने जीवन का प्‍यार नहीं मिला, तो इसका अर्थ यह नहीं कि इस उम्र के बाद आपको प्‍यार नहीं मिल सकता। प्यार जीवन का खूबसूरत एहसास है और इस उम्र तक आते आते आपको ये एहसास हो जाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें