प्यार में दिल टूटना आम बात है। लेकिन इस दर्द को सहना सबके बस की बात नहीं होती है। कोई बिल्कुल ही टूट जाता है तो कोई इस ब्रेकअप से सबक लेकर खुद को संवार लेता है। लड़के ब्रेकअप के बाद कुछ समय के लिए परेशान रहते हैं व दुखी होते हैं। दोस्तों के साथ पार्टी कर के ब्रेकअप के गम को भुलाने की कोशिश करते हैं। लेकिन लड़कियां ब्रेकअप से उबरने के लिए थोड़ा ज्यादा समय लेती हैं और अपने पार्टनर को भुलाने के लिए कई तरह की कोशिशें करती हैं। आइए जानते हैं लड़कियां खुद को ब्रेकअप से उबारने के लिए किस तरह के तरीके अपनाती हैं।