फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कों की इन आदतों से बेहद चिढ़ती हैं लड़कियां

Tue, 03 Sep 2019 07:25 AM IST
ललित फुलारा रिलेशनशिप डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
couple - फोटो : pixa
लड़कों की बहुत-सी आदतें ऐसी होती हैं जो लड़कियों को पसंद नहीं होती हैं। लड़कियां इन आदतों से बेहद चिढ़ती हैं। कई बार रिलेशनशिप में लड़कियां, लड़कों की इन आदतों के बारे में खुलकर बोलती हैं लेकिन कई बार चुप भी रहती हैं और मन ही मन इन आदतों को लेकर बेहद गुस्सा रहती हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 8
couple fight
यह तो लगभग हर लड़की औऱ महिला की शिकायत होगी कि लड़के उनकी पूरी बात ध्यान से नहीं सुनते। पुरुष अक्सर उतना ही सुनते हैं जितना उन्हें काम का लगता है और यही आदत महिलाओं को बुरी लगती है।
विज्ञापन

3 of 8
couple fight
टॉयलेट इस्तेमाल करने के बाद लड़कों की आदत होती है टॉयलीट सीट खुली छोड़ देने की। भले ही यह छोटी- सी बात हो लेकिन बार बार बताने के बाद भी जब लड़के ऐसा करते हैं तो लड़कियों को गुस्सा आ ही जाता है।

4 of 8
couple fight
लड़कियों को बहुत बुरा लगता है जब उनके पार्टनर किसी गरीब या दूसरे इंसान से बेवजह बदतमीजी से या उखड़ कर बात करते हैं।
विज्ञापन

5 of 8
couple - फोटो : Kegel VN
डेट पर गए हैं और गर्लफ्रेंड के साथ रोमांटिक बातें करने के बजाए फोन में बिजी है तो सोच लीजिए उस लड़की का पारा कितना चढ़ा होगा। चाहे ऑफिस का काम हो या कोई दोस्त का मेसेज, लड़कियां चाहती हैं कि लड़के उन्हीं पर पूरा ध्यान देँ।
विज्ञापन

6 of 8
couple
लड़कियां होती हैं जो अक्सर हर चीज पहले से प्लान कर के चलती हैं। ऐसे में लड़कों का अचानक कोई फैसला ले लेने या प्लान बना लेने की आदत लड़कियों को बहुत गुस्सा दिलाती है।
विज्ञापन

7 of 8
कपल्स - फोटो : pixabay
पुरुषों की यौन क्रिया के तुरंत बाद सो जाने की आदत से तो महिलाएं बहुत ही परेशान रहती हैं। महिलाओं को यौन संबंध बनाने  के बाद कुछ देर प्यार भरी बातें करना पसंद होता है। ऐसा न होने पर महिलाओं को बुरा लगता है और वे दुखी हो जाती हैं।
विज्ञापन

8 of 8
couple falls into river - फोटो : WeddplannerWeddingStudio
लड़कों की कहीं भी कूड़ा फेंक देने और चीजों को इस्तेमाल कर वहीं छो़ड़ देने की आदत लडकियों को बहुत बुरी लगती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें