फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के पहले लड़कियों को सताने लगता है ये डर

Sun, 17 Sep 2017 09:47 AM IST
amarujala.com, presented by : शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
1 of 5
relationship
शादी एक ऐसा बंधन होता है जिसमें केवल दो लोगों की शादी नहीं होती बल्कि दो परिवारों का भी मिलन होता है। शादी के बाद लड़का और लड़की दोनों की ही जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। ऐसे में शादी के पहले लड़की के मन में कुछ ख्याल भी आने लगते हैं जो उसे रह रहकर परेशान करने लगते हैं।

तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर ऐसा कौन सा डर है जो लड़की को शादी के पहले सताने लगता है।

पढ़ें- अगर आपका पार्टनर नहीं सोया रातभर तो सुबह हो सकता है कुछ ऐसा...
 
विज्ञापन

2 of 5
लड़कियों को करना चाहते हैं आकर्षित
परिवार से तालमेल होने का डर
शादी के बाद लड़की अपने माता-पिता का घर छोड़कर पति के साथ आती है जहां पर उसे सभी अनजान लोगों के साथ खासतौर पर अपने सास-ससुर के साथ अच्छा तालमेल बनाने का दबाव होता है और यही दबाव शादी के पहले धीरे-धीरे परेशान करने लगता है। 

पढ़ें- शादी से पहले लड़कों को मंगेतर से होती हैं ये उम्मीदें...
विज्ञापन

3 of 5
लड़कियों को करना चाहते हैं आकर्षित
पहली रसोई का डर
शादी के बाद जब लड़की पहली बार रसोई में कुछ पकाने जा रही हो तो उसे इसी बात का डर रहता है कि वो जो भी बनाएगी वो अच्छा बनेगा या नहीं और लोगों को कैसा लगेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि वो यही चाहती है कि उसका पहला इंप्रेशन घर पर अच्छा पड़े।

पढ़ें- जब पार्टनर से बात करने को कुछ न बचे, तो छेड़ दें ये टॉपिक

4 of 5
प्रोफेशन
लोगों के स्वभाव से परिचित न होना
वो कहते हैं न कि हाथ की सभी उंगलियां बराबर नहीं होती। ठीक ऐसे ही परिवार के सभी सदस्य एक से नहीं होते। शादी के बाद लड़की किसी भी बात को कहने में दस बार सोचती है। ऐसा इसलिए क्योंकि उसे इसी बात का डर बना रहता है कि कहीं उसकी बात से सामने वाले को तकलीफ न हो या फिर वो उसकी बात का गलत मतलब न लगा ले।

पढ़ें- उम्र के साथ बदलता है लड़कों का मूड, क्या जानते हैं आप
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हनी
अकेलेपन का डर
माता- पिता का घर छोड़कर लड़की पति के भरोसे ससुराल आती है। ऐसे में लड़की को हमेशा अकेलापन महसूस होता है और वो यही चाहती है कि वो जिस परिवार में आई है वो उससे घुल मिलकर रहे। उसके मन में यही डर बना रहता है कि ससुराल वाले उसके अकेलपन को भर पाएंगे या फिर नहीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें