अक्सर हम त्यौहार के मौकों पर घर की साफ-सफाई करते हैं और उस दौरान मिलने वाले कूड़ों को बाहर करते हैं, लेकिन सफाई के दौरान कुछ ऐसी चीजें कबाड़ में मिलती हैं। जिसे हम फेंकने के बजाय घर में रख लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि यह कबाड़ आपके ग्रहों को प्रभावित कर सकता है। आइए जानते हैं कि किस दिशा में कबाड़ रखें या न रखें जिससे आपके ग्रह प्रभावित न हों।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
vastu tips
दक्षिणी कोना में जरूरी सामान रखें क्योंकि यह मंगल का स्थान है। यहां ऐसे सामान को रखा जाना चाहिए जो अपेक्षाकृत कम काम में आता हो, लेकिन जरुरी हो। अगर इस क्षेत्र में कचरा हो या नमी हो या गंदा पानी हो तो परिवार के सदस्यों में साहस का अभाव देखा जाता है। दक्षिण कोने में इलेक्ट्रिक सामान या फिर ऐसी चीजें जो नियमित ऊर्जा निकलते हो वह सारी चीजें इस क्षेत्र में रखने चाहिएं। अगर आप स्टोर बनाएं तो ऐसे ही सामान रखें। कई घरों में दक्षिण दिशा में सीढ़ी बनाई जाती हैं और उसके नीचे बंद स्थान में कचका भर दिया जाता है जो परिवार की संपत्ति और सदस्यों के लिए हानिकारक है।
विज्ञापन
3 of 5
वास्तुु
- फोटो : home vastu
उत्तरी कोना से बेकार की चीजें हटा दें। इस कोने पर बुध का अधिकार होता है। जो लोग सलाहकार व्यवसाय में हैं, हाथ से काम करने वाले हों या फिर बैंकिंग के क्षेत्र में हैं तो उन्हें इस बात का जरुर ध्यान रखना चाहिए कि उनके घर के उत्तरी दिशा में कम से कम सामान हो। यह क्षेत्र घर का रचनात्मक क्षेत्र है। इस कोने में कचरा या कबाड़ होने पर सदस्यों में रचनात्मकता खत्म होने लगती है।
4 of 5
शयन कक्ष वास्तुु
पूर्वी कोने में कबाड़ रखना काफी खराब है। इस कोने पर सूर्य का अधिकार होता है। अगर घर के कोने में कबाड़ जमा रहा तो घक के मुखिया की अपने ही घर में नहीं चलती। इसके अलावा सरकार, राज्य एवं प्रभुसत्ता से संबंधित मामलों में नुकसान होने की आशंका हमेशा बनी रहेगी। इस कोने में सूखे कचरे के अलावा अगर इस क्षेत्र में गंदा पानी जमा हो रहा है तो परिवार के पुरुष सदस्य पीड़ित रहते हैं।
पश्चिमी कोने में लोहे का सामान रखें। इस क्षेत्र पर शनि का अधिकार होता है। शनि से संबंधित वस्तुएं लोहा, जंग खाया सामान, तीखे और नुकीले पदार्थ यहां रखे जा सकते हैं। इस क्षेत्र में कचरा नहीं होना चाहिए।