Ganpati Visarjan Wishes 2026: गणपति उत्सव का हर दिन भक्तों के लिए आस्था, उमंग और उत्साह से भरा होता है, लेकिन गणेश विसर्जन का पल आते ही माहौल भावुक हो जाता है। ढोल-नगाड़ों की गूंज, गणपति बप्पा मोरया के जयकारों और फूलों से सजे रथ के बीच भक्त अपने प्रिय गणपति को विदाई देते हैं। मन में एक ही भाव होता है, "बप्पा, अगले बरस तू फिर से आ।"
25 सितंबर, शुक्रवार को गणपति विसर्जन किया जा रहा है। गणेश विसर्जन केवल विदाई का अवसर नहीं, बल्कि भगवान गणेश से सुख, समृद्धि और विघ्नों को दूर करने की प्रार्थना करने का भी समय है। भक्त बप्पा से अपने परिवार की खुशहाली, अच्छे स्वास्थ्य और जीवन में सफलता की कामना करते हैं।
इस भावुक मौके पर अगर आप भी अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों को गणपति विसर्जन की शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो भक्तिमय कविताओं, शायरी और काव्यात्मक पंक्तियों से बेहतर तरीका क्या हो सकता है। यहां दिए गए संदेशों को आप व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर सकते हैं।
इन शुभकामना संदेशों में बप्पा के प्रति प्रेम, भक्ति और विदाई की भावनाओं को शब्दों में पिरोया गया है।