फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश उत्सव 2026:  घर में गूंजी किलकारी तो गणेश जी के इन खूबसूरत नामों में से चुनें अपने बेटे का नाम

Fri, 18 Sep 2026 03:12 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Lord Ganesha Baby Names: घर में आया है नन्हा बेटा और नाम की तलाश है? भगवान गणेश से प्रेरित इन मॉडर्न और यूनिक बेटों के नाम को देखें। जानें गणेश जी के नामों के खूबसूरत अर्थ और धार्मिक महत्व।
 
विज्ञापन
1 of 5
गणेश जी के नाम पर बेटे के नामों की लिस्ट - फोटो : Ai

Baby Boy Names Inspired by Lord Ganesha: घर में बच्चे का जन्म किसी उत्सव से कम नहीं होता। खासकर जब परिवार में नन्हे बेटे की किलकारी गूंजती है, तो माता-पिता के सामने सबसे खूबसूरत लेकिन मुश्किल सवाल होता है कि आखिर बच्चे का नाम क्या रखा जाए? आज के माता-पिता ऐसा नाम चाहते हैं जो सुनने में मॉडर्न और यूनिक हो, लेकिन उसके पीछे भारतीय संस्कृति और धार्मिक भावनाओं की खूबसूरत झलक भी दिखाई दे।

भगवान गणेश से जुड़े नाम इस लिहाज से खास हो सकते हैं। गणेश जी को बुद्धि, शुभता, समृद्धि और विघ्नों को दूर करने वाले देवता के रूप में पूजा जाता है। उनके अनेक नाम हैं और हर नाम का अपना अलग अर्थ और धार्मिक महत्व है।

अगर आपके घर में गणपति बप्पा के आगमन के साथ ही कोई नन्हा मेहमान आया है, या आप अपने बेटे के लिए भगवान गणेश से प्रेरित नाम तलाश रहे हैं, तो यह लिस्ट आपके काम आ सकती है।

यहां हमने कुछ ऐसे नाम चुने हैं जो पारंपरिक गणेश नामों से प्रेरित होने के साथ-साथ आज के समय में आधुनिक, अर्थपूर्ण और आसानी से पुकारने योग्य भी लगते हैं। नाम रखने से पहले परिवार की परंपरा और अपनी पसंद को जरूर ध्यान में रखें।

विज्ञापन

2 of 5
गणेश जी के नाम पर बेटे के नामों की लिस्ट - फोटो : Ai

1. अथर्व  

यह ज्ञान और वेदों से जुड़ा नाम है। अथर्व भगवान गणेश से जुड़े प्रमुख नामों में शामिल माना जाता है। यह नाम अथर्ववेद से भी जुड़ा है और ज्ञान तथा आध्यात्मिक परंपरा की झलक देता है। छोटा, आधुनिक और आसानी से बोला जाने वाला यह नाम आज के माता-पिता को पसंद आ सकता है।


2. एकदंत

यह गणेश जी का प्रसिद्ध नाम है। भगवान गणेश को एकदंत भी कहा जाता है। धार्मिक परंपरा में इसका अर्थ एक दांत वाले देवता से जुड़ा है। अगर आप ऐसा नाम चाहते हैं जिसका सीधा संबंध गणपति बप्पा से हो, तो यह नाम रखा जा सकता है। सामान्य एक जैसे नामों से अलग ये नाम उन माता-पिता के लिए रोचक विकल्प हो सकता है जो अपने बच्चे के लिए यूनिक नाम की तलाश में हैं। छोटा और लोकप्रिय होने के कारण यह आधुनिक नाम के रूप में आसानी से अपनाया जा सकता है।


3. विनायक

इस शब्द में नेतृत्व और मार्गदर्शन का भाव है। विनायक भगवान गणेश के प्रसिद्ध नामों में से एक है। इसका इस्तेमाल लंबे समय से भारतीय नामकरण परंपरा में होता आया है। आधुनिक समय में भी यह नाम क्लासिक और एलिगेंट सुनाई देता है।


4. विघ्नेश

विघ्नेश का मतलब है विघ्नों को दूर करने वाले। विघ्नेश नाम भगवान गणेश के उस स्वरूप को दर्शाता है जिन्हें विघ्नों का नाश करने वाला माना जाता है। नाम का धार्मिक नाता मजबूत है और उच्चारण भी सरल है।


5. विघ्नराज

इस नाम का अर्थ है बाधाओं के स्वामी। भगवान गणेश का एक नाम विघ्नराज भी है। यह नाम उनके उस स्वरूप से जुड़ा है जो जीवन में आने वाली बाधाओं पर नियंत्रण रखने वाले माने जाते हैं। यह थोड़ा पारंपरिक है, लेकिन यूनिक नामों की तलाश में इसे चुना जा सकता है।

विज्ञापन

3 of 5
गणेश जी के नाम पर बच्चे का नाम - फोटो : Instagram/ vmamba.studio

6. गजानन  

हाथी के मुख वाले को गजानन कहा जाता है। गजानन गणेश जी का बेहद लोकप्रिय नाम है। “गज” यानी हाथी और “आनन” यानी मुख। यह नाम भगवान गणेश के स्वरूप का सीधा वर्णन करता है और भारतीय धार्मिक परंपरा में लंबे समय से प्रचलित है।


7. गजेंद्र

बच्चे के लिए यह शाही और मजबूत नाम है। गजेंद्र का अर्थ हाथियों के राजा से जुड़ा है। हालांकि यह केवल गणेश जी का विशिष्ट नाम नहीं है, लेकिन गणेश जी के गजमुख स्वरूप से इसका सुंदर सांस्कृतिक नाता बनाया जा सकता है। नाम सुनने में मजबूत और पारंपरिक आधुनिक दोनों एहसास देता है।


8. गणेश

सबसे सीधा और शुभ नाम गणेश है। गणेश स्वयं भगवान गणपति का सबसे प्रसिद्ध नाम है। अगर आप बच्चे को सीधे गणेश जी से जुड़ा नाम देना चाहते हैं, तो यह हमेशा का लोकप्रिय नाम माना जाता है।  यह नाम छोटा, स्पष्ट और भारतीय संस्कृति में बेहद परिचित है।


9. गणपति

यह नाम भक्ति से जुड़ा है। गणपति भगवान गणेश का लोकप्रिय संबोधन है। इसका अर्थ गणों के स्वामी से संबंधित है। अगर परिवार में गणपति बप्पा की विशेष आराधना होती है, तो यह नाम भावनात्मक रूप से भी खास हो सकता है।


10. लंबोदर

लंबोदर गणेश जी का पारंपरिक नाम है। यह गणेश जी के प्रसिद्ध नामों में से एक है। धार्मिक ग्रंथों और स्तोत्रों में भगवान गणेश के लिए इस नाम का उल्लेख मिलता है। यह नाम पारंपरिक है और उन परिवारों के लिए खास हो सकता है जो बच्चे के नाम में धार्मिक पहचान चाहते हैं।

 

4 of 5
baby girl - फोटो : adobe stock

11. सुमुख

सुंदर मुख वाले को सुमुख कहा जाता है। इस शब्द का अर्थ ही है सुंदर मुख वाला। यह भगवान गणेश के अनेक नामों में से एक है जो कि छोटा, मधुर और सुनने में आधुनिक प्रतीत होता है। 
 

12. धूम्रकेतु

धूम्रकेतु भगवान गणेश के नामों में गिना जाता है। यह अपेक्षाकृत कम लोगों का नाम बनता है और इसलिए उन माता-पिता के लिए रोचक विकल्प हो सकता है जो अपने बच्चे का नाम सबसे अलग रखना चाहते हैं।


13. कपिल

कपिल भी गणेश जी के नामों में शामिल बताया जाता है। छोटा और लोकप्रिय होने के कारण यह बच्चों के आधुनिक नामों के रूप में आसानी से अपनाया जा सकता है।


14. मोदक

गणपति के प्रिय प्रसाद से प्रेरित नाम है। मोदक भगवान गणेश से बेहद लोकप्रिय रूप से जुड़ा शब्द है। गणेश पूजा में मोदक का विशेष महत्व माना जाता है। बच्चों के नाम के रूप में यह बेहद प्यारा, क्यूट और मस्तीभरा विकल्प है, खासकर निकनेम के तौर पर।


15. सिद्धिविनायक

यह एक पांरपरिक नाम है जो जिसका अर्थ सिद्धि और सफलता से जुड़ा है। सिद्धिविनायक भगवान गणेश के लोकप्रिय स्वरूपों में से एक है। वैसे तो पूरा नाम लंबा है, लेकिन बच्चे के लिए सिद्धि या विनायक जैसे शार्ट फार्म भी परिवार अपनी पसंद के अनुसार इस्तेमाल कर सकता है। अगर आप चाहें तो बच्चे के मिडिल नाम और धार्मिक नाम के रूप में भी सिद्धि या विनायक नाम का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Baby Name - फोटो : adobe stock

16. सिद्धेश

सिद्धियों के स्वामी को सिद्धेश कहते हैं। यह नाम भगवान गणेश के स्वरूप से जुड़ा हुआ माना जाता है। इसका भाव सिद्धि और आध्यात्मिक उपलब्धि से संबंधित है। यह नाम छोटा होने के साथ काफी कंटेम्परी भी सुनाई देता है।


17. मंगलमूर्ति

मंगलमूर्ति नाम शुभता का प्रतीक है। भगवान गणेश को मंगलमूर्ति कहा जाता है। इसका भाव शुभ और मंगलकारी स्वरूप से जुड़ा है। हालांकि यह पारंपरिक नाम है, लेकिन बच्चे के नाम के साथ मिडिल नाम या धार्मिक नाम के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।


18. वरद

वरदान देने वाले को वरद कहते हैं और यह गणेश जी से जुड़े नामों में शामिल है। छोटा, स्टाइलिंग और मीनिंगफुल होने के कारण यह मार्डन पैरेंट्स के लिए आकर्षक विकल्प हो सकता है।


19. हेरंब

यह गणेश जी का विशेष नाम है। हेरंब भगवान गणेश के एक पारंपरिक नाम के रूप में जाना जाता है। इसलिए यूनिक नामों की तलाश में इसे शार्टलिस्ट किया जा सकता है।


20. शुभ

मंगल और कल्याण का भाव है।  शुभ नाम का अर्थ ही मंगल, अच्छा या कल्याणकारी होता है। गणेश जी की पूजा और शुभ कार्यों के साथ इसका सां सही अर्थ और धार्मिक संदर्भ की जानकारी भी जरूर लें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें