फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रेंडशिप डे: क्या आपकी फ्रेंडलिस्ट में भी हैं ऐसे दोस्त?

Sun, 07 Aug 2016 11:08 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : Getty Images
आज फ्रेंडशिप डे है। अपने दोस्तों को तो विश कर ही दिया होगा आपने? अरे नहीं किया। तो फोन उठाइए जनाब! अपने दोस्त को विश तो कीजिए ही उनके साथ कहीं घूमने की प्लानिंग भी कर डालिए। वैसे हम तो आपसे कुछ और ही पूछने वाले थे। आपने तो बातों में ही उलझा दिया। 
विज्ञापन

2 of 9
हां तो हम आपसे ये पूछने वाले थे कि आज जो हम दोस्तों की कैटेगरी बताने जा रहे हैं क्या उससे आपको अपने किसी पुराने यार की याद आई? अरे ये बताने के लिए आपको आगे भी पढ़ना पड़ेगा। तो जल्दी बढ़िए आगे।
विज्ञापन

3 of 9
आज फ्रेंडशिप डे पर हम आपको आपके यारों से मिलवाने जा रहे हैं। इसमें आपके खट्टे-मीठे, नोक-झोंक वाले हर तरह के दोस्तों को हमने इसमें शामिल किया है। हर कैटेगरी से आपको अपने किसी न किसी यार की याद जरूर आएगी।

4 of 9
आपके फ्रेंडलिस्ट में एक ऐसा दोस्त जरूर होगा, जो बात-बात पर सामने वाले को मारने पर उतारू हो जाता है। आपने अपनी कोई समस्या बताई नहीं कि जनाब बोलते हैं कि 'मेरे रहते कोई तुझे हाथ भी नहीं लगा सकता। चिंता मत कर'।
विज्ञापन

5 of 9
एक कैटेगरी दोस्त की वो होती है जो दूसरों पर रौब जमाते रहते हैं। ये आपको अपने अनुसार ही ढालने की कोशिश करते हैं। अपने आपको पूरे ग्रुप का सुपर लीडर समझते हैं। अपने आगे किसी को कुछ नहीं समझते।
विज्ञापन

6 of 9
कुछ डरपोक दोस्त भी होते हैं जो हमेशा घर वालों से डरते रहते हैं। कुछ भी कहो बोलेंगे 'नहीं यार पापा मारेंगे'। अगर आप उनसे पार्टी के लिए बोलेंगे तो वो बोलेंगे कि 'यार देर हो जाएगी। मम्मी ने आज घर जल्दी आने को बोला है'।
विज्ञापन

7 of 9
आपकी फ्रेंडलिस्ट में ऐसा एक दोस्त जरूर शामिल होगा जिसे आप स्वार्थी दोस्त कह सकते हैं। ये आपसे तभी तक दोस्ती रखते हैं जब तक इन्हें आपकी जरूरत होती है। जरूरत खत्म दोस्ती भी खत्म।

8 of 9
आपके कुछ ऐसे दोस्त होंगे जिनसे आप कभी मिले नहीं होंगे। आपसे उनकी फ्रेंडशिप फेसबुक पर शुरू हुई होगी। फिर भी आप उन्हें अच्छा दोस्त मानते होंगे। इनके बारे में आपसे एक ही बात कहनी है। भाई इनसे दोस्ती करो लेकिन जरा संभल के।
विज्ञापन

9 of 9
आपका कोई न कोई पक्का वाला दोस्त भी जरूर होगा। इस दोस्त से आप अपनी सारी बातें शेयर करते हैं और इनसे कभी भी कोई मदद लेने से नहीं कतराते। ये भी तहे दिल से आपकी हर मदद करते हैं और आपको अपना सबसे अच्छा दोस्त मानते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें