Friendship Day Party Ideas: अगर आप दोस्तों के साथ फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट करना चाहते हैं, लेकिन बजट का दिक्कत है तो ये लेख आपके काम का है। यहां हम आपको कम बजट में फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट करने के टिप्स देंगे।
विज्ञापन
1 of 6
बिना ज्यादा पैसे खर्च किए दोस्तों के साथ ऐसे करें यादगार पार्टी
- फोटो : AI
Friendship Day Party Ideas: फ्रेंडशिप डे दोस्तों के साथ बिताए गए खूबसूरत पलों को याद करने और अपनी दोस्ती को सेलिब्रेट करने का खास मौका होता है। इस दिन लोग अपने दोस्तों के साथ पार्टी, आउटिंग और गेट-टुगेदर का प्लान बनाते हैं, लेकिन कई बार ज्यादा खर्च का बजट में होना मुश्किल हो जाता है।
हालांकि दोस्ती का जश्न मनाने के लिए महंगे रेस्टोरेंट या बड़ी पार्टी की जरूरत नहीं होती। थोड़ी सी क्रिएटिविटी और अच्छी प्लानिंग के साथ कम खर्च में भी फ्रेंडशिप डे को बेहद खास बनाया जा सकता है।
अगर आप भी अपने दोस्तों के साथ इस फ्रेंडशिप डे कुछ अलग करना चाहते हैं और बजट का ध्यान रखना चाहते हैं, तो यहां दिए गए कम खर्च वाले सेलिब्रेशन आइडियाज आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
बिना ज्यादा पैसे खर्च किए दोस्तों के साथ ऐसे करें यादगार पार्टी
- फोटो : AI
घर पर रखें छोटी सी थीम पार्टी
फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट करने के लिए महंगे कैफे या रेस्टोरेंट जाने की जरूरत नहीं है। आप अपने घर पर ही दोस्तों के साथ एक छोटी सी थीम पार्टी आयोजित कर सकते हैं। सभी दोस्त एक ड्रेस कोड तय कर सकते हैं, जैसे ब्लैक एंड व्हाइट थीम या डेनिम लुक। घर की सजावट के लिए हाथ से बने पोस्टर, फोटो और लाइट्स का इस्तेमाल करें। इससे पार्टी का माहौल भी अच्छा बनेगा और खर्च भी कम होगा।
विज्ञापन
3 of 6
बिना ज्यादा पैसे खर्च किए दोस्तों के साथ ऐसे करें यादगार पार्टी
- फोटो : AI
पिकनिक का बनाएं प्लान
अगर मौसम अच्छा है तो दोस्तों के साथ पार्क या किसी शांत जगह पर पिकनिक का प्लान बना सकते हैं। सभी दोस्त मिलकर खाने-पीने की चीजें घर से लेकर आएं। इस तरह खर्च भी कम होगा और सभी को साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। गेम्स, म्यूजिक और बातचीत के साथ यह दिन यादगार बन सकता है।
4 of 6
बिना ज्यादा पैसे खर्च किए दोस्तों के साथ ऐसे करें यादगार पार्टी
- फोटो : AI
पुरानी यादों का करें सेलिब्रेशन
दोस्ती की सबसे खूबसूरत चीज होती हैं पुरानी यादें। फ्रेंडशिप डे पर दोस्तों के साथ पुराने फोटो और वीडियो देखकर यादों को ताजा कर सकते हैं। आप एक छोटा सा वीडियो बनाकर या फोटो कोलाज तैयार करके अपने दोस्तों को सरप्राइज भी दे सकते हैं। यह एक कम खर्च वाला लेकिन भावनात्मक गिफ्ट हो सकता है।
विज्ञापन
5 of 6
बिना ज्यादा पैसे खर्च किए दोस्तों के साथ ऐसे करें यादगार पार्टी
- फोटो : AI
मिलकर बनाएं खाना
दोस्तों के साथ मिलकर खाना बनाना भी एक मजेदार एक्टिविटी हो सकती है। घर पर पिज्जा, स्नैक्स, केक या कोई पसंदीदा डिश मिलकर तैयार करें। इससे खर्च कम होगा और साथ में काम करने से दोस्ती की बॉन्डिंग भी मजबूत होगी।
बिना ज्यादा पैसे खर्च किए दोस्तों के साथ ऐसे करें यादगार पार्टी
- फोटो : AI
गेम्स और मूवी नाइट रखें
घर पर मूवी नाइट या गेम्स पार्टी का आयोजन किया जा सकता है। पुरानी फिल्मों, बोर्ड गेम्स, कार्ड गेम्स या मजेदार क्विज के जरिए समय बिताएं। यह आइडिया खासतौर पर उन लोगों के लिए अच्छा है जो शांत और आरामदायक तरीके से फ्रेंडशिप डे मनाना चाहते हैं।