Friendship Goals 2025: हर साल अगस्त महीने के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है, जो कि दोस्तों और मित्रता के रिश्ते को समर्पित एक खास दिन है। इस साल फ्रेंडशिप डे 3 अगस्त 2025 को मनाया जा रहा है। दोस्ती की बात होती है तो भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा को याद किया जाता है। कर्ण और दुर्योधन की दोस्ती, प्रभु श्री राम और सुग्रीव की दोस्ती की मिसाल हैं। लेकिन क्या अब ऐसी दोस्ती देखने को मिलती है। आज की डिजिटल दुनिया में जहां दोस्ती भी डिजिटल हो चुकी है जो कि emoji से लेकर seen तक सिमट गई है। जब तक आप एक दूसरे से बात करते हैं या मिलते रहते हैं, दोस्ती बनी रहती है, और जहां चैट बंद दोस्त भी भुला दिया जाता है।
हालांकि ऐसा सबके साथ नहीं है। सोशल मीडिया के जरिए टिकी ये दोस्ती भी बिना रोज मिले, बात या चैट किए बिना भी दिल से जुड़े रिश्ते बन जाती हैं। फ्रेंडशिप गोल्स सिर्फ हर दिन घंटों तक बात करना नहीं है, बल्कि एक ऐसा जुड़ाव है जो कम बातों में भी ज्यादा अपनापन देता है। कुछ ऐसी तरकीब है जिसे अपनाकर आप ऐसे खास रिश्ते और दोस्त बना सकते हैं, जिनसे भले ही आप रोज घंटों बात न करें लेकिन आपके बीच का जुड़ाव गहरा और सच्चा होगा। अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी दोस्ती वर्षों तक चले, मजबूत बने और गहराई से जुड़ी रहे तो ये टिप्स और एहसास आपको जरूर अपनाने चाहिए।