फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़का और लड़की अच्छे दोस्त नहीं हो सकते क्यों कहते हैं लोग? ये रहे 5 कारण

Sun, 04 Aug 2019 06:48 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Saloni Daini with friends - फोटो : instagram
जिंदगी में दोस्तों की बहुत अहमियत होती है। दोस्तों से ही हम अपनी दिल की बात बेझिझक कह सकते हैं। लेकिन जब बात लड़की-लड़के की दोस्ती की आती है तो हर कोई एक ही बात कहता है-' एक लड़का और लड़की कभी भी दोस्त नहीं हो सकते'। क्या आपने कभी सोचा है ऐसा क्यों? आइए जानते हैं वो कारण जिसकी वजह से लोग यह बात कहते हैं।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Friends
समाज की सोच
हम भले ही 21वीं सदी में जी रहे हो, लेकिन समाज में लड़के और लड़की की दोस्ती को लेकर सोच आज भी पुराने जमाने वाली ही है। अपनी इस सोच को लोग आधुनिक युग में भी बदलना नहीं चाहते हैं। अक्सर जब कोई लड़का और लड़की दोस्त होते हैं, तो उनको साथ आते-जाते, हंसते-बोलते देखकर सब यहीं कहते हैं कि 'ये लोग दोस्त नहीं हैं जरूर इनकी दोस्ती में कुछ काला है।'
 
विज्ञापन

3 of 6
friends
जब भी आप साथ में घूमते हैं, खाते-पीते हैं तो लोग आपको कपल समझने लगते हैं। कहीं भी जाना, साथ उठना बैठना आप लोगों के लिए अजीब नहीं होता, लेकिन जो भी आपको देखता है तो उसके मन में यहीं सवाल होता है कि आप कपल हैं?
 

4 of 6
relationship
आपके अंदर जलन की भावना आ जाए
जब कभी दोनों दोस्तों में से कोई एक किसी के साथ डेट करने लगता हैं और अपना ज्यादातर समय उसके साथ गुजारने लगता है तो फिर दूसरे दोस्त को जलन होने लगती है। ऐसा इसलिए नहीं कि वो भी डेट पर जाना चाहते हैं बल्कि इसलिए कि क्योंकि आपकी दोस्ती में फर्क आने लगता है।
 
विज्ञापन

5 of 6
fd - फोटो : getty images
मां बाप को शादी का ख्याल आने लगता है
लड़का लड़की को भले ही ऐसा न लगता हो लेकिन उनकी दोस्ती को देखकर उनके माता पिता को बस यहीं लगने लगता है कि अब ये दोनों शादी करना चाहते हैं और वो उनकी शादी के सपने देखने लगते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दोनों युवतियां - फोटो : अमर उजाला
आपने अक्सर फिल्मों में भी देखा होगा कि लड़का और लड़की की प्यार की शुरुआत दोस्ती से ही होी है। लेकिन आखिर में वो शादी कर लेते हैं। यह भी एक वजह है कि लोगों को ऐसा ही लगता है कि एक लड़का और लड़की दोस्त ही नहीं बल्कि दोस्त से बढ़कर कुछ होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें