फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Friendship Day Shayari 2024: दोस्त के दिल को छू जाएगी ये खूबसूरत शायरी, फ्रेंडशिप डे पर भेजकर दें शुभकामनाएं

Sun, 04 Aug 2024 07:23 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

दो पंक्तियों की सुंदर मायनों वाली शायरी दोस्त के चेहरे पर मुस्कान ले आएंगी। वह आपकी और अपनी दोस्ती पर गर्व महसूस करेगा। इस फ्रेंडशिप डे के मौके पर दोस्त को शानदार शायरी भेजकर फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं दें।
विज्ञापन
1 of 6
फ्रेंडशिप डे शायरियां - फोटो : Amar ujala
Friendship Day 2024 Shayari in Hindi: अगस्त के पहले रविवार यानी 4 अगस्त को फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है। ये दिन दोस्ती के रिश्ते को जश्न के रूप में मनाने का पर्व है। हर व्यक्ति के जीवन में एक दोस्त का होना जरूरी होता है। दोस्त जीवन को आसान और मजेदार बना सकता है। 

एक सच्चे दोस्त की अहमियत को सम्मान देने के लिए यह दिन मनाते हैं। अक्सर कई बातें आप अपने परिवार, या भाई बहन से शेयर नहीं कर पाते। ऐसी बातें आप आसानी से अपने दोस्तों से कर लेते हैं। घर के बाहर जब आप काॅलेज, हाॅस्टल या नौकरी के लिए निकलते हैं तो आपका परिवार आपके साथ हर वक्त नहीं रह सकता, पर आपका दोस्त हो सकता है। ये कहें कि एक सच्चा दोस्त परिवार ही है, जिससे खून का संबंध नहीं होता, तो ये गलत नहीं होगा। 

आपके जीवन में दोस्त की क्या अहमियत है, आज के दिन आप दोस्त को बता सकते हैं। इसके लिए फ्रेंडशिप डे के मौके पर दोस्त को खूबसूरत संदेशों वाली शायरियां भेज सकते हैं। दो पंक्तियों की ये सुंदर मायनों वाली शायरियां दोस्त के चेहरे पर मुस्कान ले आएंगी। वह आपकी और अपनी दोस्ती पर गर्व महसूस करेगा। इस फ्रेंडशिप डे के मौके पर दोस्त को भेजें दोस्ती दिवस की शानदार शायरियां।
विज्ञापन

2 of 6
फ्रेंडशिप डे शायरियां - फोटो : Amar ujala
आकाश पर निगाहें हो तेरी, मंजिले कदम चूमे तेरी
आज दिन है दोस्ती का, तू सदा खुश रहे ये दुआ है मेरी।

दोस्ती मुबारक
विज्ञापन

3 of 6
फ्रेंडशिप डे शायरियां - फोटो : Amar ujala
दोस्तों से दोस्ती रखा करो तबियत मस्त रहेगी
ये वो हकीम हैं जो अल्फाज से दुरुस्त किया करते हैं।

दोस्ती मुबारक

4 of 6
फ्रेंडशिप डे शायरियां - फोटो : Amar ujala
जिंदगी गुजर जाए पर दोस्ती कम न हो
याद हमें रखना चाहे पास हम न हों
कयामत तक चलता रहे ये दोस्ताना हमारा
गुआ करें कि कभी ये रिश्ता खत्म न हो।

दोस्ती मुबारक
विज्ञापन

5 of 6
फ्रेंडशिप डे शायरियां - फोटो : Amar ujala
कोई इतना चाहे तो बताना,
कोई इतने नाज तुम्हारे उठाए तो बताना।
दोस्ती तो हर कोई कर लेगा तुमसे,
कोई हमारी तरह निभाए तो बताना।

दोस्ती मुबारक
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फ्रेंडशिप डे शायरियां - फोटो : Amar ujala
हम वो नहीं जो तुम्हें गम में छोड़ देंगे
हम वो नहीं जो तुमसे नाता तोड़ देंगे
हम वो दोस्त हैं जो तुम्हारी सांसें बंद होने पर
अपनी सांसें तुमसे जोड़ देंगे।

दोस्ती मुबारक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें