फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Friendship Day 2024: बेस्ट फ्रेंड के लिए खुद से तैयार करें ये तोहफे, हैंडमेड गिफ्ट जीत लेंगे दोस्त का दिल

Sun, 04 Aug 2024 09:12 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

आप खुद से दोस्त के लिए घर पर हैंडमेड तोहफे बनाकर गिफ्ट कर सकते हैं। यहां सच्चे दोस्त यानी बेस्ट फ्रेंड के लिए कुछ DIY गिफ्ट के आइडिया दिए जा रहे हैं, जो आपको दोस्त को बेहद पसंद आ सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
दोस्त के लिए तोहफा - फोटो : freepik
Best DIY Gifts For Friends: हर व्यक्ति के जीवन में एक सच्चा दोस्त होना बेहद जरूरी है। सच्चा दोस्त आपका सबसे बड़ा समर्थक, मार्गदर्शक, राजदार और सलाहकार होता है। आपके जीवन में दोस्त के इसी योगदान को सलाम करते हुए दोस्ती के नाम एक दिन समर्पित किया जाता है, जिसे फ्रेंडशिप डे कहते हैं। फ्रेंडशिप डे अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है। इस बार फ्रेंडशिप डे 4 अगस्त, रविवार 2024 को मनाया जा रहा है।

फ्रेंडशिप डे को सेलिब्रेट करने के लिए दोस्तों को तोहफे दे सकते हैं। तोहफे महंगे हों या सस्ते, दोस्त के लिए आपकी भावनाओं की अभिव्यक्ति करने वाले होने चाहिए। इसके लिए आप खुद से दोस्त के लिए घर पर हैंडमेड तोहफे बनाकर गिफ्ट कर सकते हैं। यहां सच्चे दोस्त यानी बेस्ट फ्रेंड के लिए कुछ DIY गिफ्ट के आइडिया दिए जा रहे हैं, जो आपको दोस्त को बेहद पसंद आ सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
फ्रेंडशिप डे का कार्ड - फोटो : Freepik
फ्रेंडशिप डे कार्ड

हैंडमेड ग्रीटिंग कार्ड आपकी भावनाओं की अभिव्यक्ति का शानदार जरिया है। इसके लिए रंग-बिरंगे कागज, स्केच पेन की जरूरत होती है। अगर आपको कला में रुचि है तो पेंटिंग कलर से भी ग्रीटिंग कार्ड बना सकते हैं। यूट्यूब पर कई आकर्षक डिजाइन में आसान फ्रेंडशिप डे कार्ड बनाने के आइडिया मिल जाएंगे। कार्ड में कोई कविता, शायरी या शुभकामना संदेश लिखकर दोस्त को दे सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Home Decor - फोटो : Istock
पोट्रेट

अगर आपको पेंटिंग करना पसंद है, कोई स्केच या पोट्रेट तोहफे में दोस्त को दे सकते हैं। हैंड पेंटेड आइटम्स घर की सजावट में भी उपयोगी हो सकते हैं। दोस्त उसे अपने कमरे में सजा सकते हैं। वाॅलआर्ट, स्केच को फ्रेम कराकर या किसी पेटिंग को गिफ्ट रैप करा कर दे सकते हैं।

4 of 5
फ्रेंडशिप बैंड - फोटो : istock
फ्रेंडशिप बैंड

फ्रेंडशिप डे पर दोस्त की कलाई पर बैंड बनाने का चलन है। घर पर रंग-बिरंगे धागों, चेन या बीट्स और मोतियों से फ्रेंडशिप बैंड बना सकते हैं। जब दोस्त के हाथ में खुद से तैयार किया हुआ फ्रेंडशिप बैंड पहनाएंगे तो उन्हें ये काफी पसंद आएगा। वह जब भी अपनी कलाई देखेंगे तो आपको याद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फोटो एल्बम - फोटो : freepik
फोटो बुक या नोटबुक

अगर दोस्त की तस्वीरें आपके पास हों, खासकर उन लम्हों की, जिसमें आप और दोस्त साथ हों, तो उससे फोटोबुक तैयार कर सकते हैं। तस्वीरों की हार्ड कॉपी निकलवा कर एक डायरी या नोटबुक में चिपकाएं और उससे जुड़ी याद कोट के रूप में तस्वीर के सामने या नीचे लिखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें