फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेशानियों से बचना है तो अपनी पहली सैलरी खर्च करने से पहले ये बातें रखें याद

Mon, 15 Jul 2019 10:06 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
money
बीस की उम्र पार करते ही आप अपने करियर की संभावनाओं के अनुसार किसी न किसी रोजगार की तलाश में लग जाते हैं। और जब आपको पहली तनख्वाह मिलती है तो आपको समझ ही नहीं आता कि उसे कैसे खर्च करें। जिसका नतीजा होता है कि गलत तरीके से खर्च करने से आपके सारे पैसे कहां खर्च हो जाते है आपको मालूम भी नहीं चलता । इस तरह की आदत से बचने के लिए जरूरी है कि कुछ योजनाएं बनाकर पैसे खर्च किए जाए। आइए जानते है वो कौन से उपाय हैं जिन्हें अपनाकर आप इन आदतों से बच सकते हैं।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
बजट बनाना जरूरी है
सबसे पहले जरूरी है कि आप बजट बना कर चलें। आपको कितना पैसा मिला है, इसके अनुसार अपने खर्चों का हिसाब तय करें। अगर बजट ज्यादा हो गया है तो ये जानने की कोशिश करें की आपने अपनी मेहनत की कमाई को कहां खर्च कर दिया है। 
 
 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : pixabay
बचत की आदत डालें
अपने सारे खर्चों का हिसाब लगाने के बाद कुछ पैसों को बचत के लिए जरूर रखें। भले ही वो रकम छोटी ही क्यों न हो लेकिन ये आदत आपके अंदर खर्चों को कम करने की आदत डालेगी। साथ ही जरुरत पड़ने पर आपको किसी से मदद लेने की जरूरत भी नही पड़ेगी।

4 of 7
मनी - फोटो : pixabay
निवेश करना सीखें
अपने पैसों को केवल बचत करके अपने पास ही न ऱखें बल्कि कुछ ऐसे तरीके भी निकालें जिससे उन पैसों में कुछ बढोत्तरी भी हो। इसके लिए जरूरी है कि आप सही जगह निवेश करें जैसे म्यूचुअल फंड, स्ट़ॉक मार्केट, 
फिक्स डिपॉजिट या फिर रियल स्टेट। इन सब जगहों पर पैसे लगाने से आपका पैसा सुरक्षित भी रहेगा और बढेगा भी।

 
विज्ञापन

5 of 7
CREDIT CARD - फोटो : SELF
क्रेडिट कार्ड का प्रयोग बंद करें
बहुत से युवकों की आदत होती है कि बैंक से क्रेडिट कार्ड बनवा लेते हैं और जरूरत से ज्यादा खर्च करने लगते हैं। ऐसी किसी तरह की आदत से बचने के लिए जरूरी है कि इसका इस्तेमाल न किया जाए। क्योंकि जरुरत से ज्यादा खर्च कर देने पर आपके सामने उसका बिल चुकाने की समस्या आ जाएगी और आप कर्ज में डूब सकते हैं।
 
विज्ञापन

6 of 7
How to earn money, data and talktime from mobiles apps
कुछ पैसे रखें इमरजेंसी के लिए
अपने सारे पैसे को बचत या फिर खर्च न कर दें। कुछ नकद पैसे को अपने पास किसी इमरजेंसी के लिए बचा कर रखें। कभी कभी कुछ जरूरत बिन बुलाए आ सकती है इसके लिए जरुरी है कि आपके पास कुछ रुपये आपके हाथ में हो।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
money
अपनी आय के अन्य स्त्रोत भी बनाएं
जिस भी क्षेत्र में काम करते हो उससे जुड़े कोई अन्य काम करके आप और पैसे कमा सकते है। किसी प्रोजेक्ट या फ्रीलासिंग का काम शुरू करके बचे हुए समय को उपयोग करने में मदद भी मिलेगी और कुछ अतिरिक्त आय का स्त्रोत भी हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें