फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर बार गलत इंसान के साथ करने लगती हैं डेट तो इन बातों को ध्यान में रखें

Tue, 30 Jul 2019 05:26 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
relationship - फोटो : social media
एक अच्छे और सच्चे इंसान के साथ रहना हर लड़की की चाह होती है। ऐसा इंसान जो उसे प्यार करें, उसका सम्मान करें। लेकिन जब आप अपने पिछले रिलेशनशिप की तरफ ध्यान देती होंगी तो पाया होगा कि आज तक आपके सारे ब्वायफ्रेंड अच्छे इंसान नहीं थे। इस वजह से आपका रिश्ता टूट जाता है। अगली बार किसी लड़के के साथ डेट करते समय आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि इस बार आपके रिश्ते में कोई दिक्कत न आए।
 
विज्ञापन

2 of 4
relationship - फोटो : file photo
क्या आपका ध्यान हमेशा लुक पर ज्यादा होता है
हमेशा की तरह इस बार जब आप किसी लड़के से मिले तो इसके लुक्स पर कम जाएं। हो सकता है जिस लड़के से आप मिलें वो देखने में उतना हैंडसम न हो लेकिन आपसे प्यार करें और आपका सम्मान करे। केवल किताब के बाहरी आवरण से पूरी पुस्तक का अंदाजा लगाना गलत होगा। 
 
विज्ञापन

3 of 4
relationship - फोटो : file photo
पूरी तरह से विश्वास मत करो
जब भी कभी किसी रिश्ते में रहो तो फिर इस बात का ध्यान रखो कि जरूरत से ज्यादा भोले मत बनो। आपका ब्वायफ्रेंड आपके साथ धोखा कर रहा है या आपसे झूठ बोल रहा है तो उसके व्यवहार से इसे समझने की कोशिश करें। अगली बार किसी रिश्ते में ऐसी गलती न करें और अपने ब्वायफ्रेंड के व्यवहार को समझें।
 
विज्ञापन

4 of 4
relationship
क्या आपकी अपने ब्वायफ्रेंड से जमती है
किसी रिश्ते में पूरी तरह से आगे बढ़ने के लिए थोड़ा धैर्य रखें और ये जानने की कोशिश करें कि क्या आप जिसके साथ डेट कर रहीं हैं, उसके साथ आपका तालमेल बैठ रहा है कि नहीं। मसलन उसकी आदतें या पसंद नापसंद अगर आपकी आदतों और पसंद के साथ मिल रहीं हैं तो फिर ऐसे रिश्ते को निभाना आसान होता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें