ये तो हम सबको मालूम है कि लड़के फ्लर्ट करने में माहिर होते हैं। पर हर लड़का इसमें प्रफेक्ट नहीं होता, वहीं आज के दौर में लड़कियों को इम्प्रेस करना भी इतना आसान नहीं है। कुछ लड़को के फ्लर्ट करने पर जरा भी इस बात का एहसास नहीं होता कि वह आपके साथ फ्लर्ट कर रहा हो। वहीं कुछ ऐसे फ्लर्ट करते हैं, जैसे जोंक की तरह चिपक गया हो। कुछ समय में ही ऐसा लगने लगता है जैसे बात शुरू ही क्यों की। आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताएंगे जिनका ध्यान आप फ्लर्टिंग करते समय रखेंगे तो आपसे लड़कियां परेशान नहीं होंगी।
विज्ञापन
2 of 6
couple
स्मार्ट बनने की कोशिश
सबसे पहले इस बात का ध्यान रखें कि आप जैसे हैं वैसे ही खुद को दूसरे के आगे पेश करें। लड़की को इम्प्रेस करने के लिए अक्सर लड़के स्टाइल दिखाते हैं, हीरो की तरह बिहेव करते हैं, लेकिन ऐसा करने से आपका इम्प्रेशन खराब पड़ता है।
विज्ञापन
3 of 6
flirting
टच करने की गलती न करें
अगर आप किसी लड़की से फ्लर्ट कर रहे हैं तो उसे बार-बार टच करने जैसे गलती न करें। ऐसा करने से भी आपका इम्प्रेशन उन पर खराब पड़ता है। हमेशा सामने वाले को रिस्पेक्ट दें। अगर लड़की का दिल जीतना चाहते हैं तो कभी न करें यह गलती।
4 of 6
couple
झूठ न बोलें
लड़कियों को इम्प्रेस करने के चक्कर में कभी भी झूठ का सहारा न लें। झूठ कभी न कभी सामने आता ही है और तब आपका इम्प्रेशन उन पर खराब पड़ता है। ध्यान रखें झूठ बोलने से कभी भी लड़कियां इम्प्रेस नहीं होती हैं।
विज्ञापन
5 of 6
couple
शो ऑफ न करें
अपनी महंगी घड़ी, कार, घर, फोन जैसी चीजों को लेकर शो ऑफ न करें। अगर आपको लगता है आपकी महंगी चीजों को देखकर लड़की इम्प्रेस हो जाएंगी तो आपको बता दें लड़कियों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। इसलिए फ्लर्ट करते समय ज्यादा दिखावा न करें।
इमोशन्स के साथ मत खेलो
कभी भी किसी के इमोशन्स के साथ नहीं खेलना चाहिए। हल्का-फुल्का फ्लर्ट करना तो ठीक है, लेकिन इस बात का ख्याल रखें इससे सामने वाले के दिल को ठेस न पहुंचे। सामने वाले के जज्बातों का ख्याल जरूर रखें।