फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन पांच राशियों के स्वामी प्यार के मामले में होते हैं सबसे आगे, जीवनभर निभाते हैं साथ

Sat, 04 Apr 2020 09:19 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : Pixabay
प्यार, शादी, रोमांस इन सबके बिना हर इंसान की दुनिया अधूरी है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनको ये सारी बातें बेवकूफी लगती हैं। दुनिया में लोगों की अलग-अलग सोच काफी हद तक उनकी राशियों पर भी निर्भर करती है। कुछ राशियों के लोग अपने प्यार के लिए सबकुछ करने को तैयार हो जाते हैं। वहीं कुछ के लिए ये सब बस एक भावना है। तो चलिए जानें वो कौन सी राशियां हैं जिनके स्वामी प्यार को अपना सबकुछ मानते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 6
मेष
मेष राशि के जातक अपने प्यार के लिए कुछ भी करना चाहते हैं। वो चाहते हैं कि जिनसे भी वो प्यार करते हैं वो हमेशा खुश रहे, इसके लिए चाहे जो भी करना पड़े। मेष राशि वालो के लिए उनका प्यार ही उनकी दुनिया होती है।

 
विज्ञापन

3 of 6
तुला
तुला राशि वाले बहुत गंभीर किस्म के प्रेमी होते हैं। एक बार वो किसी से प्यार कर लें तो फिर जिंदगीभर साथ निभाते हैं। तो अगर किसी को जीवनभर का साथ चाहिए तो तुला राशि वाले सबसे विश्वसनीय होते हैं। तुला राशिवाले अपनी लवस्टोरी को सफल बनाने के लिए सबकुछ करने को तैयार रहते हैं। 


 

4 of 6
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशिवालों को लोग बहुत हल्के में लेते हैं। लोगों को लगता है कि इस राशि के लोग खतरनाक है लेकिन इस राशि के स्वामी काफी इंटेस लवर होते हैं। इस राशि वालों को थोड़ा देर से प्यार होता है लेकिन ये जीवनभर साथ देने वाले होते हैं। इस राशिवालों के लिए विश्वास और समर्पण प्यार में सबसे जरूरी होता है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
कर्क राशि
कर्क
कर्क राशि के लोगों के लिए कहा जा सकता है कि ये लोग प्यार के मामले में दिमाग की जगह दिल से सोचते हैं। इस राशि के स्वामी अपनी भावनाओं के वशीभूत होते हैं और प्यार में अंधों की तरह प्यार करते हैं। जब ऐसे लोग प्यार में होते हैं तो इनको अपने प्यार के सिवा कुछ भी नजर नहीं आता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मीन राशि
मीन
मीन राशि के जातक प्यार के मामले में अपने मन की सुनते हैं। इस राशिवालों की प्यार की अपनी दुनिया होती है जिसमें परफेक्ट प्यार होता है। ऐसे लोग प्यार में वफादार होने के साथ ही समर्पण भी रखते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें