फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

First Rain Date Ideas: पहली बारिश को बनाएं यादगार, पार्टनर के साथ करें ये 8 रोमांटिक काम

Mon, 29 Jun 2026 02:18 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Couple Monsoon Ideas:  पहली बारिश को पार्टनर के साथ कैसे खास बनाएं? पहली बारिश में अपने पार्टनर के साथ गर्म चाय और पकौड़ों का आनंद लें, लंबी वॉक या ड्राइव पर जाएं, घर पर मूवी डेट प्लान करें, साथ मिलकर खाना बनाएं और बारिश के खूबसूरत पलों को तस्वीरों में कैद करें। ये छोटे-छोटे पल रिश्ते को और मजबूत बना सकते हैं।

 

विज्ञापन
1 of 5
पहली बारिश में कपल के लिए रोमांटिक डेट आइडिया - फोटो : AI

Couple Romantic Date Ideas In Monsoon: बारिश को रोमांस से जोड़कर देखा जाता है। गर्मियों के बाद जब पहली बारिश की बूंदें धरती को छूती हैं, तो पूरा माहौल खुशनुमा हो जाता है। मिट्टी की भीनी-भीनी खुशबू, ठंडी हवाएं और हल्की फुहारें हर किसी का मन खुश कर देती हैं। ऐसे मौसम में अगर आपका पार्टनर आपके साथ हो, तो यह पल और भी खास बन सकता है।

पहली बारिश सिर्फ मौसम बदलने का नाम नहीं, बल्कि रिश्तों में नई ताजगी और खूबसूरत यादें जोड़ने का भी बेहतरीन मौका होती है। व्यस्त जीवन और काम के बीच अक्सर कपल्स को एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका  कम मिलता है। ऐसे में मानसून की पहली बारिश एक ऐसा अवसर है, जब आप बिना ज्यादा खर्च किए भी अपने रिश्ते में नई ऊर्जा और अपनापन ला सकते हैं।

चाहे घर की बालकनी में बैठकर गर्म चाय का आनंद लेना हो, लंबी ड्राइव पर जाना हो या साथ में पसंदीदा फिल्म देखना, छोटी-छोटी बातें भी इस दिन को यादगार बना सकती हैं।अगर आप भी सोच रहे हैं कि पहली बारिश को अपने पार्टनर के साथ कैसे खास बनाया जाए, तो यहां दिए गए आसान और रोमांटिक आइडियाज आपके दिन को और भी खूबसूरत बना सकते हैं।

विज्ञापन

2 of 5
पहली बारिश में कपल के लिए रोमांटिक डेट आइडिया - फोटो : AI

पहली बारिश में पार्टनर के साथ करें ये खास चीजें
 

गर्म चाय और पकौड़ों का मजा लें

  • बारिश और चाय का कॉम्बिनेशन हमेशा पसंद किया जाता है।
  • साथ बैठकर बातचीत करने का अच्छा मौका मिलता है।

  • घर की बालकनी या खिड़की के पास बैठकर मौसम का आनंद लें।



बारिश में छोटी-सी वॉक करें

  • इसके जरिए साथ में क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलता है।
  • कपल प्रकृति के बीच सुकून भरा अनुभव प्राप्त कर सकते हैं।

  • बारिश के बीच टहलते हुए लोगों को यादगार तस्वीरें लेने का अवसर मिलता है।

    नोट- अगर बारिश तेज हो या सड़कें फिसलन भरी हों, तो सुरक्षित स्थान चुनें।

विज्ञापन

3 of 5
पहली बारिश में कपल के लिए रोमांटिक डेट आइडिया - फोटो : AI

लॉन्ग ड्राइव पर निकलें

  • हल्की बारिश की बूंदों के बीच अपने पार्टनर के साथ लाॅन्ग ड्राइव पर जाना काफी रोमांटिक हो सकता है। 
  • इस दौरान रास्ते की सुंदरता, बारिश का शोर और कार में बजता स्लो म्यूजिक रोमांस की वाइब को बढ़ा देगा।
  • ड्राइव के दौरान रास्ते में किसी सुंदर जगह पर रुककर चाय या काॅफी का आनंद लें।


नोट- सफर से पहले मौसम और ट्रैफिक की जानकारी जरूर देख लें। सुरक्षित ड्राइव करें। 


घर पर मूवी डेट प्लान करें

  • तेज बारिश में बाहर नहीं जाना चाहते हैं तो घर पर ही मूवी डेट प्लान करें।
  • इसके लिए कोई कपल मिलकर पसंदीदा फिल्म या वेब सीरीज़ देख सकते हैं।
  • हल्के स्नैक्स तैयार करें।
  • आरामदायक माहौल बनाएं।

4 of 5
पहली बारिश में कपल के लिए रोमांटिक डेट आइडिया - फोटो : AI

साथ मिलकर खाना बनाएं
 

  • साथ काम करने से टीमवर्क बढ़ता है।
  • नई रेसिपी ट्राई करने का मजा अलग होता है।

  • इस बारिश घर पर कैफे जैसा अनुभव बनाया जा सकता है।


यादगार तस्वीरें क्लिक करें

  • बारिश की प्राकृतिक रोशनी का फायदा उठाएं।
  • रंग-बिरा छाता या रेनकोट इस्तेमाल करें।
  • तस्वीरों को यादों के रूप में संजोकर रखें।
  • घऱ की छत या बालकनी में मिनी गार्डन के बीच फोटो क्लिक करा सकते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पहली बारिश में कपल के लिए रोमांटिक डेट आइडिया - फोटो : AI

दिल की बातें करें

  • खुलकर बातचीत विश्वास बढ़ाती है।
  • भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करें।
  • एक-दूसरे की पसंद और सपनों को जानें।


एक-दूसरे को छोटा-सा सरप्राइज दें

  • पहली बारिश को सरप्राइज के साथ यादगार बनाएं।
  • अपने साथी को उनकी पसंदीदा चॉकलेट गिफ्ट में दें।
  • आप हाथ से लिखा नोट भी दे सकते हैं।
  • पसंदीदा किताब या छोटा-सा पौधा दें।
  • मनपसंद मिठाई से उनका मुंह और मन मीठा कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें