फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टनर से रहता है विवाद तो घर पर लगाएं हाथी की ऐसी मूर्ति, प्यार के साथ पैसों की भी होगी बरसात

Sat, 08 Sep 2018 10:15 AM IST
रूपायन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
elephant

अक्सर लोगों से घरों या दफ्तरों में हाथी की मूर्ति रखने के लिए कहा जाता है। दरअसल, ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है। घर के मुख्य द्वार पर हाथी की मूर्ति रखना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और लोग मिल-जुलकर रहते हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5

अब सवाल उठता है कि आखिर हाथी की मूर्ति कैसी होनी चाहिए...तो आपको बता दें, जिस मूर्ति में हाथी का सूंड नीचे की ओर रहती है, ऐसी मूर्ति लगाने से परिवार में सुख-शांति आने की मान्यता है। वहीं, जिस मूर्ति में हाथी का सूंड ऊपर की ओर रहती है, ऐसी मूर्ति से धन-समृद्धि प्राप्त होने की मान्यता है।

 

विज्ञापन

3 of 5
elephant
घर के बेडरूम में भी हाथी की मूर्ति रखना शुभ माना गया है। ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच प्यार बना रहता है और दंपति के बीच बात-बात पर विवाद नहीं होता। घर में हाथी के बच्चे की मूर्ति रखना भी काफी शुभ माना गया है।

4 of 5
elephant
मान्यता है कि इससे बच्चे आज्ञाकारी होते हैं। ऐसे बच्चे अपने माता-पिता का काफी आदर और सम्मान करते हैं। साथ ही वे संस्कारी भी होते हैं। स्टडी टेबल पर हाथी की मूर्ति रखने से बच्चों का पढ़ाई-लिखाई से ध्यान नहीं भटकता और उनके द्वारा पढ़ी गई चीजें लंबे समय तक याद रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
elephant
संतान प्राप्ति के लिए भी हाथी की मूर्ति को शुभ माना गया है। कहते हैं कि इसके लिए बेडरूम में सात हाथियों की मूर्तियां रखनी चाहिए। इसके साथ ही करियर में तरक्की पाने के लिए घर की उत्तर दिशा में हाथी की मूर्ति रखना अच्छा माना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें