Father's Day Celebration Ideas: हर साल जून के तीसरे रविवार को पिता के लिए समर्पित एक खास दिन मनाया जाता है, जिसे फादर्स डे कहा जाता है। इस साल फादर्स डे 15 जून 2025 को मनाया जा रहा है। यह दिन पिता सम्मान करने और प्यार जताने का खास मौका होता है। अगर आप अपने जन्म से आज तक बीते हर दिन को याद करें तो आपको महसूस होगा कि पापा ने हमारे लिए अब तक बहुत कुछ किया है और लगातार करते ही आ रहे हैं। बच्चे की हर जरूरत, उसके हर सपने, ख्वाहिशें पूरी करने के लिए पापा दिन रात मेहनत करते हैं, ताकि बच्चा अच्छा पहन सके, अच्छा खा सके और अच्छा पढ़कर भविष्य संवार सके।
मां से तो हम प्यार और दुलार दिखा लेते हैं लेकिन पापा से शायद ही कभी अपने प्यार की अभिव्यक्ति खुलकर करते हों। रोज की व्यस्त जिंदगी में अक्सर हम उन्हें 'थैंक यू' कहना भी भूल जाते हैं। ऐसे में फादर्स डे उन्हें स्पेशल फील कराने का एक सुनहरा अवसर है। अगर आप भी इस बार फादर्स डे पर कुछ नया और यादगार करना चाहते हैं तो अभी से तैयारी शुरू कर दीजिए। यहां कुछ क्रिएटिव और बजट-फ्रेंडली आइडियाज जिए जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप अपने पापा का दिल जीत सकते हैं।