फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Father's Day 2025: फादर्स डे पर अपने पापा को ऐसे दिलाएं उनके खास होने का एहसास

Sat, 14 Jun 2025 02:51 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Father’s Day 2025 Make Your Dad Feel Special: फादर्स डे पर महंगे गिफ्ट नहीं, बल्कि समय, अपनापन और धन्यवाद सबसे बड़ा तोहफा होता है। इस बार कुछ ऐसा करें जो उन्हें हमेशा याद रहे।
विज्ञापन
1 of 6
फादर्स डे 2025 - फोटो : Adobe
Father’s Day 2025 Make Your Dad Feel Special: हर बच्चे के जीवन में पिता की भूमिका अहम होती है। आमतौर पर पिता कम बोलते हैं, मां की तरह लाड-दुलार नहीं दिखाते हैं लेकिन हर जरूरत को बिना कहे पूरा करते हैं। वह सख्त दिखते हैं लेकिन अंदर से नरम दिल रखते हैं। हम अक्सर मां के प्यार को खुलकर महसूस करते हैं, लेकिन पिता का प्यार अक्सर जिम्मेदारियों की चुप्पी में दब जाता है। फादर्स डे उन्हें ये बताने का यह दिन है कि वह आपके लिए कितना मायने रखते हैं। वैसे तो पिता के लिए एक दिन भी बहुत कम है लेकिन फादर्स डे आपको ये मौका देता है कि आप उन्हें खास होने का अहसास कराएं। फादर्स डे पर अपने पिता से कहें, 'पापा, आप मेरे लिए सबसे खास हैं।

फादर्स डे जून महीने के तीसरे रविवार को मनाया जाता है। इस साल फादर्स डे 15 जून 2025 को मनाया जा रहा है। पिता को समर्पित इस दिन को पापा के लिए स्पेशल बनाने के लिए आप कुछ यूनिक आइडिया अपना सकते हैं ताकि वह आपके प्यार और सम्मान की अभिव्यक्ति देखकर खुश हो जाएं। फादर्स डे पर महंगे गिफ्ट नहीं, बल्कि समय, अपनापन और धन्यवाद सबसे बड़ा तोहफा होता है। इस बार कुछ ऐसा करें जो उन्हें हमेशा याद रहे।
विज्ञापन

2 of 6
पापा के लिए ‘थैंक यू कार्ड’ या चिट्ठी - फोटो : Freepik
पापा को खास महसूस कराने के 5 असरदार तरीके


‘थैंक यू कार्ड’ या चिट्ठी

अपने शब्दों में उन्हें बताएं कि आपने उनसे क्या सीखा है। सामने से नहीं बोल सकते हैं तो कार्ड या चिट्ठी पर अपनी भावनाओं को लिख दें। पुरानी बातों का जिक्र करें, जैसे पहली साइकिल, आपकी बोर्ड परीक्षा, इंटरव्यू के लिए आपका मनोबल बढ़ाना यानी वो सब जब पापा ने आपकका साथ दिया।

Father's Day 2025: इन दो बेटियों ने पहली बार मनाया था फादर्स डे, जानिए क्यों हुई थी इस दिन को मनाने की शुरुआत
विज्ञापन

3 of 6
पापा के लिए एक खास शाम  - फोटो : Adobe
एक खास शाम 

परिवार के बीच एक छोटा-सा सेलिब्रेशन प्लान करें जिसमें सिर्फ पापा की पसंद का खाना, गाने और यादें हों। आप चाहें तो घर के बच्चों के साथ एक छोटा नाटक या कविता पाठ भी कर सकते हैं, जिसमें उनके जीवन की कहानी दिखा सकते हैं।

4 of 6
पुरानी तस्वीरों से सजाएं दीवार - फोटो : Adobe stock
पुरानी तस्वीरों का मेमोरी वाॅल

पापा के बचपन से अब तक की खास तस्वीरें इकट्ठा करें और एक कोने में सजाएं। साथ में एक स्लाइडशो या वीडियो बनाएं जो उन्हें सरप्राइज दे सके। अपनी पुरानी तस्वीरे उन्हें उनके सबसे खुशनुमा दिनों की याद दिलाएंगे। 
विज्ञापन

5 of 6
फादर्स डे 2025 - फोटो : Adobe
पापा को दें छुट्टी

उनके रोज के किसी काम की जिम्मेदारी आप लें। जैसे बैंक जाना, गाड़ी धोना या बिल भरना। पापा की जिम्मेदारियों में हाथ बंटाकर उन्हें कुछ सुकून और आराम दे सकते हैं। खास बात ये हैं कि आपको जिम्मेदारी उठाते देख वह गर्व महसूस करेंगे और उनकी चिंताएं भी कुछ कम होंगी। उन्हें बताएं कि अब वो आराम करें, क्योंकि आपने उनसे सब सीख लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फादर्स डे 2025 - फोटो : adobe
साथ समय बिताएं

याद करें कि कैसे बचपन में आपके पापा दफ्तर से आकर सीधे आपको गोद में उठा लिया करते थे। थके होने के बावजूद आपके साथ खेलते थे। फादर्स डे पर अपने मोबाइल से दूर एक दिन उनके नाम कर दें। पापा के साथ बाहर टहलने जाएं और उनकी पसंदीदा चाय की दुकान पर बैठें या कोई पुरानी फिल्म देखें। इस दौरान उन्हें सिर्फ सुनें। उनकी कहानियां, उनके अनुभव और उनकी मुस्कुराहट को महसूस करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें