Father's Day 2024 Wishes: आज यानी 16 जून को फादर्स डे मनाया जा रहा है। ये दिन हर पिता और पिता स्वरूप हर पुरुष को समर्पित है। इस दिन को मनाने की शुरुआत एक बेटी ने की, जिस के पिता ने अपने छह बच्चों को माँ और बाप दोनों का प्यार दिया।
पिता भले ही बच्चे से माँ जैसा प्यार और दुलार दिखा न पाए, लेकिन बच्चे की हर ख्वाहिश, उसके सपने, शौक और उज्जवल भविष्य के लिए हर जरूरी कदम पिता ही उठाता है।
पिता दिन रात मेहनत करता है, ताकि उसका बच्चा अच्छा खा और अच्छा पहन सके। लेकिन पिता की सख्ती में छिपे प्यार को कम ही लोग पहचान पाते हैं।
फादर्स डे पिता के प्यार को सलाम करने और उनका आभार व्यक्त करने का दिन है। अगर आप खुल कर अपने पापा से आई लव यू कहने में झिझक महसूस कर रहे हैं, तो उन्हें खूबसूरत पंक्तियों के साथ खास महसूस करायें।
यहाँ फादर्स डे के आकर्षक वॉलपेपर दिए जा रहे हैं, जिसे पापा को भेज कर फादर्स डे की शुभकामनाएं दे सकते हैं।