फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 8 बॉलीवुड एक्ट्रेस के दिल में बसे विलायती बाबू, कुछ ने रचाई शादी तो ससुराल वालों ने उड़ेला प्यार

Thu, 23 Aug 2018 01:05 PM IST
सुनीता कपूर
विज्ञापन
1 of 9
इश्क की कोई सीमा नहीं होती है। यह कभी भी और किसी के साथ भी हो सकता है। अगर इसके लिए किसी चीज की जरूरत होती है तो वो बस सही इंसान की। 1967 में फिल्म अराउंड द वर्ल्ड की शूटिंग के लिए राजकपूर अपनी इस फिल्म की हीरोइन राजश्री के साथ लॉस एंजिलस गए। वहां राजश्री की मुलाकात ग्रेगी चैपमेन से हुई। वो उस वक्त पढ़ाई कर रहे थे। तीन साल बाद ग्रेगी हिंदुस्तान आए और यहां उन्होंने राजश्री से हिंदू रीति.रिवाजों से शादी की। हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्मकार व्ही शांताराम की बेटी राजश्री का उस समय फिल्मी करिअर ऊंचाई पर था। नैनाए ब्रह्मचारी गीत गाया पत्थरों ने समेत कई हिट फिल्मों की हीरोइन राजश्री अपने अंग्रेज दूल्हे के साथ हमेशा के लिए अमेरिका में जा बसीं। देसी गर्ल की अंग्रेज बाबू से ये शादी उस जमाने में बड़ी चर्चित हुई थी। हालांकि राजश्री से पहले 1958 में कपूर खानदान में अंग्रेज बहू आ चुकी थीं। शशि कपूर ने जब जेनेफर कैंडल से शादी की थी तब भी इस शादी की चर्चा देश-विदेश में हुई थी। आज बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने होने वाले दूल्हे को लेकर सुर्खियों में हैं जो अमेरिकन सिंगर हैं।
विज्ञापन

2 of 9
अथिया
अथिया के दिल में बसा कैनेडियन स्टार
एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने हाल ही में अपने पापा सुनील शेट्टी का 57वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पापा के साथ अपनी बचपन की एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की। जैसे ही अथिया ने इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया कुछ ही देर में यह तस्वीर वायरल हो गई। बॉलीवुड जगत के कई लोगों ने भी इस फोटो को लाइक किया लेकिन जब कैनेडा के रैपर ड्रैक ने इस तस्वीर पर कमेंट किया तो हर कोई इस सोच में पड़ गया कि आखिर अथिया और ड्रैक के बीच क्या कनेक्शन है। ड्रैक के बारे में बता दें कि वे इन माय फीलिंग और किकी चैलेंज की वजह से इन दिनों खूब चर्चा में है। अथिया और सुनील की तस्वीर पर ड्रैक ने लिखा, लीजेंड। ड्रैक के कमेंट पर अथिया ने नीले रंग के दिल वाला इमोजी बनाया। तब वरुण धवन ने इस तस्वीर पर कमेंट किया और लिखा कि अथिया किसे पता था कि तुम्ही वो किकी हो, इसके बाद ड्रैक ने वरुण के कमेंट पर लिखा, किकी डू यू लव मी। सोशल मीडिया पर जिस तरह से ड्रैक अथिया और वरुण मस्ती करते दिखे इसके बाद हर किसी को लगा कि ड्रैक और अथिया एक दूसरे को डेट कर रहे है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अथिया और ड्रैक की मुलाकात लॉस एंजिलिस की एक पार्टी में हुई थी और दोनों के बीच दोस्ती हुई है और धीरे.धीरे दोनों की खूब बातचीत भी होने लगी। इसके बाद दोनों एक दूसरे को सोशल मीडिया पर भी फॉलो करने लगे। वहीं ऐसा भी सुनने में आ रहा है कि भले ही दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कुछ ना बोला हो लेकिन दोनों एक दूसरे के साथ रिश्ते में है और बहुत जल्दी ही अथिया ड्रैक के साथ समय बिताने के लिए लॉस एंजलिस जाएंगी। फिलहाल तो देखना होगा कि आखिर अथिया और ड्रैक के बीच क्या वाकई कुछ पक रहा है या फिर मामला सिर्फ दोस्ती तक का ही है।यह पहली बार नहीं है जब ड्रैक ने अथिया के इंस्टाग्राम हैंडल पर कमेंट किया हो। इससे पहले उन्होंने आथिया के जन्मदिन की तस्वीरों पर कई इमोटिकॉन्स पोस्ट किए थे और उनकी कई फोटोज को लाइक भी किया था।
विज्ञापन

3 of 9
तापसी पन्नू और मथायस बो
तापसी पन्नू और मथायस बो
तापसी पन्नु की फिल्मों के बारे में तो सभी लोग जानते हैं लेकिन यह कम लोगों को ही पता है कि वो मथायस बो नाम के एक बैडमिंटन प्लेयर को डेट कर रही हैं। दोनों की मुलाकात इंडियन बैडमिंटन लीग के दौरान हुई और इनमें प्यार हो गया। तापसी अपनी पर्सनल लाइफ को दुनियावालों से छुपाकर ही रखना चाहती हैंए इसीलिए वो इस बारे में ज्यादा बात नहीं करती हैं।
 

4 of 9
प्रीति जिंटा और जीन गुडइनफ
प्रीति जिंटा और जीन गुडइनफ
काफी लम्बे समय तक सिंगल रहने के बाद प्रीति जिंटा ने अ5मेरिका में अपने सपनों का राजकुमार पाया और उससे शादी रचाई। जीन गुडइनफ एक इनवेस्टमेंट बैंकर हैं और काफी पढ़े.लिखे व्यक्ति हैं। दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को दुनिया के सामने शेयर करना पसंद नहीं करते हैंए इसीलिए आप इनके बारे में ज्यादा खबरें नहीं सुनते हैं।
 
विज्ञापन

5 of 9
इलियाना डिक्रूज
इलियाना डिक्रूज और एंड्रयू नीबोन
अदाकारा इलियाना डिक्रूज ऑस्ट्रेलियन फोटोग्राफर एंड्रयू नीबोन के साथ काफी लम्बे समय से खास रिश्ता साझा कर रही हैं। वो अपने और एंड्रयू के रिश्तों को लेकर ज्यादा बात नहीं करती हैं लेकिन सोशल मीडिया से लोग इस बात का अंदाजा साफ लगा सकते हैं कि दोनों के बीच क्या चल रहा हैघ् दोनों साथ में वक्त बिताने के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया की यात्रा भी करते रहते हैं।
विज्ञापन

6 of 9
श्रुति हसन और माइकल कोर्सेल रू
श्रुति हसन और माइकल कोर्सेल रू
दक्षिण भारत की सुपरहिट अदाकारा श्रुति हासन का दिल भी विदेशी लड़के पर आया है। वो ब्रिटिश थियटर एक्टर माइकल कोर्सेल को डेट कर रही हैं। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के माध्यम से लंदन में हुई थीए जिसके बाद इनके बीच इश्क का बीज फूटा और फिर ये रिलेशन में आ गए।
 
विज्ञापन

7 of 9
राधिका आप्टे और बेनेडिक्ट टेलर
राधिका आप्टे और बेनेडिक्ट टेलर
राधिका के बहुत सारे फैंस भी यह बात नहीं जानते हैं कि वो शादीशुदा हैं। राधिका आप्टे जब लंदन में कॉन्टमप्रेरी डांस फॉर्म सीखने गई थींए तब उनकी मुलाकात बेनेडिक्ट से हुई थी। दोनों ने पहली मुलाकात में ही एक.दूसरे का होने का फैसला कर लिया औऱ साल 20े12 में शादी रचा ली।

8 of 9
लीजा हेडन
लीजा हेडन और डीनो लालवानी
लीजा हेडन के भारत में करोड़ों चाहने वाले हैं लेकिन उनका दिल पाकिस्तानी मूल के डीनो लालवानी पर आया है। दोनों ने दो साल पहले शादी रचाई थी और अब इनका एक प्यारा सा बेटा जैक है। लीजा अपने बेटे की तस्वीर सोशल मीडिया पर लगातार शेयर करती रहती हैं।
विज्ञापन

9 of 9
सेलिना जेटली और पीटर हॉग
दुबई में हुई मुलाकात के बाद पीटर भारत में सेलिना जेटली के परिवार से मिलने आए। 2011 में सेलिना जेटली की शादी पीटर से हो गई। ऑस्ट्रियन बिजनेस मैन पीटर हॉग की दुबई और सिंगापुर में होटल्स की चेन है। सेलिना जेटली के दो जुड़वा बेटे हैं विंसटन और विराज। दूसरी बार 2017 में भी उनके दो जुड़वा बेटे हुए लेकिन उनमें से एक शमशेर हार्ट डिफेक्ट की वजह से ज्यादा दिन जिंदा नहीं रह सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें