कठिन रास्तों पर हौसलों की यात्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
5. सकारात्मक रहने की सीख
सफर के दौरान हो या किसी जगह पहुंचने के बाद अचानक आने वाली मुश्किल का एक ही हल होता है, तुरंत उसका समाधान ढूंढना। यात्राएं आपको यह भी सिखाती हैं। नए मौसम से सामंजस्य बैठाना, अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकलना, एडवेंचर स्पोर्ट्स आदि एक्टिविटीज के जरिये अपनी सीमाओं को चुनौती देना, नए वातावरण के हिसाब से खुद को ढालना आदि वे स्थितियां हैं जो आपको सकारात्मक बने रहने में मदद करती हैं। यह केवल यात्रा के लिए नहीं होता, वैकेशन के बाद भी जीवन में आने वाली कई स्थितियों में यह रवैया मदद कर सकता है। खासकर परिवार के बच्चों और युवाओं के लिए।