जब हम किसी को पसंद करने लगते हैं तो हमें लगता है, जितनी जल्दी हो सके हम उसे अपनी दिल की बात बता दें। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। हमेशा आपको अपनी दिल की बात बताने के लिए थोड़ा सब्र करना पड़ता है।अच्छे समय का इंतजार करना चाहिए। जल्दबाजी में कोई भी फैसला नहीं लेना चाहिए। ऐसा करना कई बार गलत साबित हो जाता है। इसके साथ ही हमें कुछ सावधानियां भी बरतनी होती है।