फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आप भी अपने बच्चे को दे रहे हैं अलग कमरा, उससे पहले जान लें ये जरुरी बातें

Sun, 23 Jun 2019 11:25 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 4
छोटे बच्चे अपने माता-पिता के साथ ही रहना और सोना पसंद करते हैं और उन्हें छोटी उम्र में अकेला छोड़ना उचित भी नहीं है। हालांकि एक उम्र के बाद उन्हें अलग कमरा देना आवश्यक भी होता है। अपने बच्चों को एक अलग कमरा देने की सोच रहे है तो ये खबर आपके लिए है। ऐसा करने की आपके पास बहुत सारी वजहें हो सकती है। आप अपने बच्चे को इन्डीपेंडट बनाना चाहते हैं या फिर अपनी और बच्चों की प्राइवेसी में खलल नहीं डालना चाहते। ऐसा सोचना सही भी है लेकिन कुछ चीजें बातों का ध्यान रखने की जरुरत है। 
विज्ञापन

2 of 4
क्या कहते है एक्सपर्ट
लाइफस्टाइल कोच ल्यूक काउटिंन्हो के अनुसार हर बच्चा अलग होता है और वो अपने माता-पिता के साथ सोना चाहता है। पश्चिमी देशों की विचारधारा में अपने बच्चे को अलग सुलाना जरुरी है जिससे वो अात्मनिर्भर बनें। जरुरी नहीं कि ऐसा आपके बच्चे पर भी लागू हो। आपका बच्चा प्यार और सुरक्षा चाहता है और ये आपकी जिम्मेदारी है कि आप ऐसा करें।
 
विज्ञापन

3 of 4
कब है सही समय
बच्चों को अलग कमरा देने की कोई सही उम्र नहीं होती है। आप अपने बच्चे को कमरे के बाहर इसलिए रोता हुआ नहीं छोड़ सकते कि नए माहौल में वह खुद को ढ़ाल लेगा। ये तरीका आपके बच्चों में असुरक्षा की भावना पैदा कर सकता है। आपको ऐसी विचारधारा से उबरने की जरुरत है।
विज्ञापन

4 of 4
कब दें बच्चे को कमरा
अगर आपको लगता है कि आपका बच्चा अलग सोने के लिए तैयार है तो उसे नया कमरा दें। लेकिन बच्चा आपके साथ ही सोना चाहे तो उसे दूसरे कमरे में मत भेंजे। कभी-कभी बच्चा भावनात्मक रुप से कमजोर होता है और सोते समय मां का साथ चाहता है और अगर आप जबरदस्ती बच्चे को दूसरे कमरे में भेजते है तो वह खुद को अकेला महसूस करेगा।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें