Breakup Tips : ब्रेकअप के बाद कपल के लिए एक दूसरे के बिना रहना मुश्किल हो जाता है। ब्रेकअप के कई दिनों बाद तक लोगों को अपने एक्स की याद आती है। रिलेशनशिप में अपने पार्टनर के साथ रहते हुए वह एक ऐसे रूटीन में ढल जाते हैं, जिससे बाहर निकलने में कुछ वक्त लग सकता है। एक्स के साथ अच्छी या बुरी किसी भी तरह की याद को भुला पाना मुश्किल हो जाता है। भले ही बहुत सोच समझकर ब्रेकअप किया गया हो लेकिन पार्टनर की याद आने पर वह कई बार अपने फैसले पर पछताते हैं और कुछ ऐसे काम करते हैं, जिसकी उम्मीद किसी को नहीं होती। ब्रेकअप के दर्द से निकलने के लिए अक्सर लोग खुद को अधिक व्यस्त रखने की कोशिश करते है। अधिक खाने लगते हैं या फिर अकेले रहना पसंद करने लगते हैं। वहीं कुछ लोग तो अपने एक्स को स्टाॅक करने लगते हैं। वह जानना चाहते है कि उनसे अलग होकर उनका एक्स पार्टनर कैसे रह रहा है। अगली स्लाइड्स में जानिए ब्रेकअप के बाद एक्स पार्टनर क्या क्या कर सकते हैं, ताकि आप भी उनके हैरान कर देने वाले कामों से सतर्क रहें।