फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिसर्चः भारतीयों में इस उम्र के बाद शारीरिक संबध बनाने की इच्छा हो रही है कम

Mon, 22 Apr 2019 06:12 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शादीशुदा जिंदगी में शारीरिक संबंध काफी महत्वपूर्ण है। लेकिन आधुनिक लाइफस्टाइल व खराब खान-पान के चलते लोगों के कामेच्छा पर बुरा असर पड़ रहा है। सेक्स ड्राइव को लेकर हर रोज कोई न कोई स्टडी की जा रही है। ताकि लोगों की समस्याओं का हल निकाला जा सके। इसी सिलसिले में सर गंगा राम अस्पताल में एक रिसर्च की गई है जिसमें चौंका देने वाला मामला सामने आया है।
विज्ञापन

2 of 5
अध्ययन के अनुसार भारत में 40 साल से ऊपर का हर तीसरा व्यक्ति टेस्टोस्टेरोन की कमी वाले सिंड्रोम (TDS) के कारण कामेच्छा की कमी से ग्रस्त है। 
विज्ञापन

3 of 5
सर गंगा राम अस्पताल के शोधकर्ताओं की एक टीम द्वारा 745 रोगियों पर अध्ययन किया गया है। इन सभी लोगों में सबसे अधिक सामान्य रूप से दिखाई देने वाले लक्षणों में ऊर्जा की कमी और इसके बाद कामेच्छा में कमी (सेक्स ड्राइव में कमी) है।

4 of 5
अध्ययन के लेखक डॉ सुधीर चड्ढा ने कहा कि टेस्टोस्टेरोन की कमी सिंड्रोम, विटामिन डी की कमी, मधुमेह और कोरोनरी हृदय रोग के बीच महत्वपूर्ण संबंध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि टीडीएस हमारी अध्ययन आबादी में 28.99 प्रतिशत की व्यापकता के साथ एक वास्तविक घटना है, जिसका मतलब है कि 40 वर्ष से अधिक उम्र का हर तीसरा व्यक्ति टेस्टोस्टेरोन की कमी से पीड़ित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें