फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूलकर भी लड़कियों से न कहें ये 3 शब्द, सुनते ही गुस्से से हो जाती हैं आगबबूला

Mon, 14 Jan 2019 05:47 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shoted women
महिलाएं बहुत सॉफ्ट स्वभाव की होती हैं। पुरुषों की तुलना में वे बेहद शांत होती हैं और बहुत कम ही बातों पर रिएक्शन देती हैं। महिलाओं से बात करते समय पुरुषों को कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। बहुत बार पुरुष ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं जो उन्हें गलत नहीं लगते। लेकिन महिलाओं को वो शब्द बिल्कुल पसंद नहीं होते। आज हम आपको ऐसे ही शब्दों के बारे में बताएंगे जिन्हें किसी महिला से बात करते समय इस्तेमाल करने से बचना चाहिए...
विज्ञापन

2 of 5
angry women
बहन जी:
जब भी आप किसी महिला से बात करें तो आप बहन जी शब्द का इस्तेमाल न करें। वैसे तो इस शब्द में किसी तरह की कोई बुराई नहीं है और सम्मान से भरा हुआ है, लेकिन बहुत सारी महिलाएं इस शब्द को सुनने के बाद गुस्सा हो जाती हैं। उन्हें यह शब्द बिल्कुल पसंद नहीं होता। 

 
विज्ञापन

3 of 5
angry women
आंटी:
अपनी उम्र को लेकर हर महिला बहुत कॉन्शस रहती है। अगर कोई शख्स किसी महिला को आंटी कहकर बुलाता है तो उस महिला को यह बिल्कुल गवारा नहीं होता। कई बार आप मजाक में ही सही अपनी किसी लड़की दोस्त को आंटी बोल देते होंगे, लेकिन मस्ती में भी कभी ऐसा न करें।

4 of 5
angry women
दीदी जी:
कभी भी अपनी किसी महिला दोस्त को दीदी जी कहकर न संबोधित करें। कोई भी महिला यह सुनना पसंद नहीं करती है। लोग अगर दीदी जी बोलते हैं तो उन्हें काफी खराब लगता है। आगे से किसी भी महिला का दीदी जी बोलने से पहले 100 बार सोच लीजिएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
angry woman
जरूरी नहीं हर लड़की इन शब्दों को सुनने के बाद गुस्सा ही हो, लेकिन बहुत सारी लड़कियां इन शब्दों को सुुनना पसंद नहीं करती हैं। लड़कियों से बात करते समय आपको कुछ एटिकेट्स फॉलो करने चाहिए। जैसे आप उनके नाम से उन्हें संबोधित कर सकते हैं। अगर आपको उनका नाम नहीं पता है तो आप उन्हें मैम कह सकते हैं, लेकिन पिछली स्लाइड्स में बताएं गए शब्दों का इस्तेमाल करने से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें