Eid 2023 Wishes: माह-ए-रमजान का समापन हो गया है और ईद का पावन पर्व आ गया है। इस्लाम धर्म के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक ईद का पर्व है। भारत समेत दुनियाभर में ईद का पर्व उत्साह और हर्षोल्लास से मनाया जाता है। ईद के लिए पहले से ही तैयारियां शुरू हो जाती हैं। घरों में सेवैई बनती है, नए कपड़े तैयार करवाए जाते हैं और ईद की नमाज पढ़ने के बाद एक दूसरे के गले लग कर मुबारकबाद देते हैं। सऊदी अरब में ईद का चांद दिख गया है, वहीं भारत में 22 अप्रैल या 23 अप्रैल को ईद मनाई जा रही है। इस खास मौके पर आप अपने प्रियजनों, रिश्तेदारों और दोस्तों को ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं। अगर करीबी दूर हैं तो उन्हें ईद के आकर्षक और सुंदर वॉलपेपर व्हाट्सएप या फेसबुक के जरिए भेजकर मुबारकबाद दें ।