Eid 2025: आज(30 मार्च) सऊदी अरब में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है, और इसी के आधार पर भारत में यह पर्व कल यानी 31 मार्च को मनाया जाएगा। इस्लामी कैलेंडर के अनुसार, शव्वाल के महीने की पहली तारीख को ईद-उल-फितर मनाया जाता है। लोग रमजान के पवित्र महीने में पूरे महीने रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं। ईद-उल-फितर के दिन लोग नए कपड़े पहनते हैं, एक दूसरे को तोहफे देते हैं, और अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलते हैं। यह त्योहार सभी के लिए खुशियां लेकर आता है और लोग इस दिन एक दूसरे को ईद मुबारक कहते हैं।
अगर आप भी इस ईद अपने रिश्तेदारों, दोस्तों या किसी खास को तोहफा देना चाहते हैं, तो यहां आपको कम पैसों में अच्छे गिफ्ट आइडियाज बताए जा रहे हैं। वैसे तो बाजार में बहुत सारे गिफ्ट्स मिलते हैं जिन्हें आप ईद पर अपनों को दे सकते हैं, लेकिन हम आपको कुछ ऐसे गिफ्ट्स के बारे में बता रहे हैं जो आपके बजट में आसानी से आ जाएंगे।