जब हम लोग ट्रेन से सफर कर रहे होते हैं तो बहुत सारी खाने-पीने की चीजें पैक कर लेते हैं या मम्मी हमें बड़े से झोले में पैक कर के दे देती हैं। खैर ये तो मां का प्यार है ताकि हम सफर में भूखे न रहें। लेकिन कई बार हम प्रेम भाव में उन फूड आइटम्स को पैक करा लेते हैं जिन्हें हमें सफर के दौरान ट्रेन में लेकर नहीं जाना चाहिए। आइए जानते हैं वो कौन से खाद्य पदार्थ हैं जिन्हें सफर में अपने साथ बिल्कुल न लेकर जाएं।