Durga Ashtami Wishes in hindi: शारदीय नवरात्रि के आठवे दिन दुर्गा अष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन मां महागौरी की उपासना की जाती है। माता महागौरी की चार भुजाएं हैं। दाहिना हाथ अभय मुद्रा में, नीचे वाला दाहिना हाथ में त्रिशूल धारण किए हुए हैं। बाएं हाथ में डमरू और नीचे वाला बाया हाथ वर मुद्रा में है। उनका वाहन वृषभ है।
इस वर्ष दुर्गा अष्टमी 30 सितंबर 2025 को मनाई जाएगी। ये नवरात्रि उपवास का आखिरी दिन होता है। अष्टमी पर व्रत करके नवमी पर हवन और कन्या पूजन के बाद उपवास खोला जाता है। ऐसे में दुर्गा अष्टमी हिंदू धर्म में एक बेहद महत्वपूर्ण तिथि है और इस तिथि को उत्सव की तरह मनाने के लिए हर कोई उत्साहित रहता है।
दुर्गा अष्टमी या महाअष्टमी के मौके पर अपने करीबियों और रिश्तेदारों को भक्तिमय संदेश भेजकर इस पावन दिन की शुभकामनाएं दे सकते हैं। यहां नवरात्रि की अष्टमी तिथि के कुछ सुंदर संदेश दिए जा रहे हैं जो कि बीज मंत्र, पूजन मंत्र और आरती के रूप में दिए जा रहे हैं। इन्हें भेजकर दिन की शुरुआत चमत्कारी तरीके से करें।