फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवानी में इन गलतियों से बचें, वरना बुढ़ापे में पड़ेगा पछताना

Tue, 17 Apr 2018 01:23 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : Getty Images
कुछ गलतियां ऐसी होती हैं जिन्हें करते तो आप आज हैं लेकिन उसका खामियाजा आपको भविष्य में भुगतना पड़ता है। ऐसी ही ये 10 गलतियां हैं जो आपको जवानी में भूलकर भी नहीं करनी चाहिए नहीं तो बुढ़ापे में पछताना पड़ सकता है
विज्ञापन

2 of 7
अगर अभी आप अपनी सेहत पर ध्यान नहीं देते। पेट को कूड़ेदान बना दिया है, जब भी जो मन में पाया उठाया और खा लिया। रोज सोचते हैं कल से फिटनेस पर ध्यान देंगे मगर अगले दिन उठते ही सब कुछ दिमाग से गायब। ऐसा करते हैं तो संभल जाएं जब तक जवान हैं जब तक तो ठीक हैं बाद में आपका शरीर बीमारियों का घर बन जाएगा।
विज्ञापन

3 of 7
अगर आप कमाते तो खूब हैं लेकिन भविष्य के लिए बचा कर नहीं रखते तो तब बेकार है। सेविंग न करने से आपका आने वाला कल कभी सुरक्षित नहीं रह सकता, आज ही समझ लें तो बेहतर होगा।

4 of 7
- फोटो : Getty Images
जब तक शरीर में ताकत है तब तक आप अपने मन के अनुसार हर काम जरूर कर लें। घूम लें, मस्ती कर लें। क्या पता कल को पछताना पड़े कि शरीर में ताकत होने पर कुछ नहीं कर पाए और आज कुछ कर नहीं पाएंगे। 
विज्ञापन

5 of 7
अपने परिवार के साथ खूब वक्त बिताएं, जब भी मौका मिले उनके साथ मौज मस्ती करने से न चूकें। शायद आपको अभी न समझ में आ रहा हो घर से दूर होने का दुख उनसे पूछिए जो पढ़ाई या नौकरी करने के लिए अपने घर से दूर हो जाते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : Getty Images
वो जमाने लद गए जब बचपन में ही लोगों की शादी कर दी जाती थी। आप भी जल्दी शादी करने का फैसला बिलकुल न करें। ये वक्त आपके सपने पूरे करने का है परिवार बढ़ाने के लिए अभी बहुत टाइम है यार। खुलकर जिंदगी जियो।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
किसी को बहुत पसंद करते हैं और मन ही मन उसके साथ जिंदगी बिताने का फैसला कर चुके हैं तो देर मत कीजिए, हाल-ए-दिल बयां कर दीजिए। आज चूक गए तो बाद में इस बात का अफसोस करते रह जाएंगे कि कम से कम एक बार तो कह दिया होता तो शायद आज वो मेरे साथ होते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें