किसी भी दोस्त या रिश्तेदार के एंगेज्ड होते ही लोग अक्सर उसे छेड़ने लग जाते हैं कि वो बदल गया है। क्या आप जानते हैं प्यार में पड़ने के बाद अक्सर लड़के क्या काम करने लग जाते हैं, उनमें क्या बदलाव आते हैं। अगर नहीं तो जानने के लिए ये खबर पढ़ लें।
पढ़ें- हॉरर मूवी देखते समय ये 5 चीजें करते हैं कपल,आप भी जान लें
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
समय का रखते हैं ध्यान
हमेशा लेट लतीफ कहे जाने वाले लड़के एंगेज्ड होते ही अपने टाइम का बहुत ध्यान रखते हैं। अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के टाइम को वो एक मिनट भी बर्बाद नहीं करना चाहते। हमेशा कोशिश करते रहते हैं कि गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए वो टाइम से पहले ही पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 5
फिजूलखर्ची
रिश्ते में पड़ते ही जो लड़के दोस्तों पर खर्च करने से पहले दस बार सोचते थे वो अपनी गर्लफ्रेंड पर कई हजार यूं ही खर्च कर डालते हैं। उनका रिश्ता उनकी जेब के खर्च को दोगुना कर देता है।
4 of 5
बहानेबाज
रिलेशनशिप में पड़ते ही लड़के बहानेबाज हो जाते हैं। अपने साथी से मिलने के लिए वो कभी बॉस से तो कभी माता-पिता से ढेरों बहाने बनाने लगते हैं।
अकेले मुस्कुराते हैं लड़के
रिश्ते में पड़ते ही लड़के कई बार अपने साथी के बारे में सोच सोचकर अकेले ही मुस्कुराने लग जाते हैं। खास बात तो ये हैं कि ऐसा करते वक्त वो दुनिया से बिल्कुल अनजान रहते हैं।