आपने अक्सर पड़ोस में रहने वाली आंटी या अंकल को बातें बनाते सुना होगा कि ये शादीशुदा जोड़ा काफी शांत रहता है लगता है इनमें काफी प्यार है। पर क्या किसी भी रिश्ते में शांति होना प्यार की निशानी है? जी नहीं आपको बता दें कि जो कपल आपस में सबसे ज्यादा झगड़ते हैं वो बेहद रोमांटिक कपल प्रूफ होते हैं। यकीन नहीं होता पढ़े ये खबर।
पढ़ें- हॉरर मूवी देखते समय ये 5 चीजें करते हैं कपल,आप भी जान लें
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
विचारों को करते हैं खुलकर एक्सप्रेस
जो लोग अपने साथी से ज्यादा झगड़ते हैं वो बाकी लोगों की तुलना में अपने साथी के साथ अपने विचारों को ज्यादा खुलकर एक्सप्रेस करते हैं। जिसकी वजह से उनके मन में जो बात या गुस्सा छुपा हुआ होता है वो तुरंत बाहर निकल जाता है। ऐसे लोग किसी बड़ी गलतफहमी को अपने रिश्ते के बीच नहीं पनपने देते।
विज्ञापन
3 of 6
गलतफहमी से रहते हैं दूर
कई बार झगड़ा करना या अपने साथी पर गुस्सा निकालना बेहद बचकाना लग सकता है लेकिन ऐसा करने से आप अपने साथी के दिल में झांक कर देख सकते हैं कि आपके लिए उनके दिल में क्या चल रहा है।
इसके विपरीत जो लोग अपने पार्टनर के साथ कम बात करते हैं, ऐसे लोगों में गलतफहमी होने के ज्यादा चांस होते हैं। ऐसे कपल कभी भी अपने दिल की बात एक दूसरे से खुलकर नहीं करते हैं ।
4 of 6
भाषा पर जरूर दें ध्यान
अपने दिल की बात करने के लिए साथी से रूढ़ना या फिर गुस्सा करना अच्छा हो सकता है लेकिन ऐसा करते समय आपनी भाषा पर जरूर ध्यान और संयम रखें। कहीं ऐसा न हो कि बाद में आपको अपनी कही हुई किसी बात को लेकर पछतावा महसूस होने लगे।
विज्ञापन
5 of 6
कंफर्ट लेवल
जो लोग आपस में झगड़ते रहते हैं उससे पता चलता है कि वो एक दूसरे के साथ कितने कंफर्टेबल हैं। उन्हें एक दूसरे से कुछ भी कहने के लिए सोचना नहीं पड़ता। ऐसे कपल एक दूसरे के लिए पति पत्नी नहीं दोस्त की तरह होते हैं।
कंफ्यूजन के लिए नहीं जगह
जो कपल अक्सर छोटी छोटी बातों पर एक दूसरे से झगड़ते रहते हैं ये बताते हैं कि वो अपने रिश्ते में किसी तरह की कोई कंफ्यूजन नहीं रखना चाहते। वो किसी भी गलतफहमी को पनपने से पहले ही उसे खत्म कर देना चाहते हैं। तभी तो ऐसे कपल्स को सबसे ज्यादा हाट कपल्स की कैटेगरी में रखा जाता है।