फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्ट्रेस ही नहीं, महिलाओं पर भी होता है ताउम्र जवां रहने का दबाव, लेकिन क्या ये सच है?

Mon, 26 Mar 2018 09:52 AM IST
किरण मिश्रा
विज्ञापन
1 of 6
हाल ही में दक्षिण भारतीय अभिनेत्री अमला ने एक फेसबुक पोस्ट लिखी, जिसमें उन्होंने कहा है कि समाज में महिलाओं की बढ़ती उम्र कितना बड़ा मुद्दा होता है, साथ ही उन्हें हमेशा जवान और खूबसूरत बने रहने के दबाव के साथ जीना होता है।
विज्ञापन

2 of 6
ताउम्र जवान और खूबसूरत दिखने का दबाव न सिर्फ अभिनेत्रियों पर बल्कि हर महिला के ऊपर होता है। मैंने बहुत से पेशे और सोशल ग्रुप में यह बात देखी है कि महिलाएं कैसी दिख रहीं हैं, इस पर बड़ा जोर दिया जाता है। यह एक तरह की मानसिकता है कि महिलाओं को बूढ़ा नहीं होना चाहिए। हमें अपनी उम्र को वक्त के साथ रोक लेना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 6
आप दुनिया के किसी भी प्राणी को देख लीजिए, सभी अपनी जवानी के दिनों में ही सबसे खूबसूरत दिखते हैं। लोग आपकी बढ़ती उम्र की तुलना 19 और 20 साल वाली खूबसूरती से करने लगते हैं। लेकिन कोई हमेशा एक जैसा कैसे दिख सकता है?  

4 of 6
मैं जहां कहीं भी जाती हूं तो लोग बड़े ही अजीब-अजीब से सवाल पूछ बैठते हैं जैसे, अरे! तुम्हारा रंग तो काला होने लगा है या तुम तो मोटी हो गई हो। यह हालात सिर्फ मेरे ही साथ नहीं होते, ये सभी के साथ होते हैं। महिलाएं खुद को फिट और स्वस्थ रखने पर ध्यान दें, लेकिन इसका मतलब कोई खास फिगर  प्राप्त करना नहीं होना चाहिए। 
विज्ञापन

5 of 6
जब आप सुबह उठें, तो बेहतर महसूस करें। उम्र बढ़ने के साथ जब हम रात को सोने जाते हैं, तो ज्यादा थका हुआ महसूस करते हैं, हमें चलने में तकलीफ होने लगती है, ऐसे वक्त में हमें अपने शरीर पर ध्यान देने की जरूरत होती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
खूबसूरती एक धारणा है, यह किसी के प्रति हमारी नजर को बयान करता है, किसी को देखने के और भी बहुत से नजरिए हो सकते हैं, जैसे हिम्मत, ताकत, बुद्धिमानी, जिम्मेदारी, हमें इन पर ध्यान देना चाहिए। मैं चाहती हूं कि महिलाएं खुलकर अपनी बात सभी के सामने रखें और रूढ़ियों को तोड़ें। साथ ही वे दूसरी महिलाओं को भी आगे बढ़ने में मदद करें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें